Lucky Zodiac Signs: 17 सितंबर को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे लाभ के योग, नौकरी-बिजनेस में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Lucky Zodiac Signs: 17 सितंबर को सूर्य गोचर से बुधादित्य, मालव्य, हंस और भद्र जैसे कई बड़े राजयोग बन रहे हैं. वृश्चिक राशि में चंद्रमा का नीचभंग राजयोग भी बनेगा, जो जातकों को बड़ी सफलता देगा.आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

17-sep-Lucky-Zodiac

17 सितंबर को सूर्य गोचर से शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग बनेगा. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 17 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है. साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 25वां दिन है. इस दिन षष्ठी तिथि 10:47 AM तक ही रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन कन्या संक्रांति है और विश्वकर्मा पूजा मनाया जाएगा. इसके अलावा इस दिन बलराम जयंती भी है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग भी बन रहा है. इसके साथ ही, अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जहां तक इस दिन के खगोलीय और ग्रहीय व्यवस्था में इस दिन सूर्य कन्या राशि में चले जाएंगे. वहीं, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध भी कन्या राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

विज्ञापन

16 सितंबर की भांति, 17 सितंबर को कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं. सूर्य के कन्या राशि में जाने से उच्च के बुध के साथ शक्तिशाली बुधादित्य योग बनेगा. इसके साथ ही, इस दिन मालव्य योग, गुरु-चंद्र का नवपंचम राजयोग, भद्र राजयोग, और हंस राजयोग प्रमुख हैं. इसके साथ ही वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीचभंग राजयोग बना रहे है, क्योंकि उनपर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि पड़ रही है. इसके अलावा सूर्य-शनि समसप्तक योग भी निर्मित कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 सितंबर के इन शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय योग का प्रभाव से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको कामयाबी के साथ भरपूर धन कमाने का मौका मिल सकता है?

विज्ञापन

17 सितंबर का मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर का दिन शत्रुओं पर विजय और कर्ज से मुक्ति का दिन सिद्ध हो सकता है. कानूनी काम, बैंकिंग, लोन आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक फायदे में रहेंगे. कोई कानूनी विवाद समाप्त हो सकता है. जॉब कर रहे लोगों को वर्क प्लेस पर जिम्मेदारी बढ़ने से सम्मान बढ़ सकता है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

विज्ञापन

17 सितंबर का कर्क राशिफल

17 सितंबर का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए पराक्रम में वृद्धि और भाग्य का साथ पाने का दिन साबित हो सकता है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, उच्च शिक्षा आधी क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रह सकते हैं. निर्णय सटीक होने से करियर और कारोबार दोनों में लाभ होगा. भाई-बहन और मित्र का सहयोग प्राप्त होगा. किस बड़े प्रोजेक्ट के लिए धन की व्यवस्था हो सकेगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी.

17 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर का दिन एक लाभकारी दिन साबित हो सकता है. आपकी पर्सनैलिटी निखरेगी. बिजनेस, सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े लोग अधिक लाभ उठा पाएंगे. वर्क प्लेस पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. लीडरशिप क्वालिटी वाले लोग ऊंच पायदान पर पहुंच सकते हैं. कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. सेहत अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

17 सितंबर का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर का दिन तरक्की दिलाने वाला साबित हो सकता है. इस दिन आपकी इच्छापूर्ति हो सकती है. आय के नए स्रोत सामने आएंगे. इनकम बढ़ने से रुके काम पूरे होंगे. लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा. मकान खरीदने की पहल कर सकते हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे. सोसाइटी और फॅमिली में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

17 सितंबर का धनु राशिफल

17 सितंबर का दिन धनु राशि के जातकों के लिए करियार में एक नई छलांग लगाने का दिन सिद्ध हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है. नया बिजनेस या स्टार्टअप वाले लोग बड़ी डील कर सकते हैं. इनकम का फ्लो तेज होगा. पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे. नौकरी बदलने वालों को खुशखबरी मिल सकती है. सैलरी बढ़ने के योग हैं. समाज में भी रुतबा बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ