Ank Jyotish, 22 August 2023: आज इन मूलांक वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत की देवी, हर ख्वाहिश होगी पूरी

Ank Jyotish, Ank rashifal today, daily numerology, Mulank, numerology horoscope in hindi, numerology horoscope today, Numerology Today

ank jyotish

विज्ञापन

Ank Jyotish, 22 August 2023: ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा न्यूमेरोलॉजी के जरिए आप जान सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा रहेगा? आपका जीवन कैसा रहेगा? किससे आपकी मित्रता होगी और किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी? आप भी जानिए, अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 1 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी सूर्य है।
करियर – आपके करियर में बदलाव आएगा, आज कुछ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं ।
मनी – धन वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ धन वापस आएगा।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। डायबिटीज के मरीज खासतौर से अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग – लाल
उपाय – हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें ।

विज्ञापन

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 2 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी चंद्रमा है।
करियर – करियर में सफलता पाने के लिए कठोर मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दोस्तों के ऊपर अनावश्यक धन खर्चा करना पड़ सकता है।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंध मधुर होंगे, प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। यदि प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो विवाह का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं।
स्वास्थ्य – ज्योतिष (Ank Jyotish) के अनुसार हेल्थ पहले से बेहतर होगी मगर बाहर का तला हुआ खाने से बचें।
शुभ रंग – सिल्वर
उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मूलांक 3

अगर आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 3 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी बृहस्पति है।
करियर – अधूरे कार्य पूरे होंगे जिसकी वजह से आगे कार्य करने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा।
मनी – आज धन का किसी भी तरह का लेनदेन करने से बचें। विशेषकर दूसरों को उधार भूल कर भी न दें।
लव रिलेशनशिप – विवाहित लोगों के संबंध काफी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य – हेल्थ अच्छी रहेगी परन्तु धूप से बचें अन्यथा स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग – पीला
उपाय – हनुमानजी को पान अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक 4 होगा और आपके मूलांक का स्वामी राहु है।
करियर – करियर में बदलाव आएगा, ऑफिशियल कार्य में खुशखबरी मिलने की संभावना है।
मनी – आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी, बिना वजह पैसा खर्च करने से बचें।
लव रिलेशनशिप – पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, घर में लाइफ पार्टनर का खास ध्यान रखें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रोग ना उभरें इसीलिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
शुभ रंग – जामुनी
उपाय – हनुमान जी को चोला अर्पित करें।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 5 बनता है तथा आपके मूलांक का स्वामी बुध है।
करियर – कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। कहीं से कोई नया पार्ट टाइम काम मिल सकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
लव रिलेशनशिप – परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं और जीवन साथी को भी समय दें।
स्वास्थ्य – ज्योतिष (Ank Jyotish) के अनुसार स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भागदौड़ की वजह से थकावट महसूस होगी।
शुभ रंग – पीला
उपाय – हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें ।

विज्ञापन

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 6 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है।
करियर – करियर मे आज के दिन थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के लोगों से फालतू बातचीत करने से बचें।
मनी – आज इधर-उधर धन खर्च ज्यादा हो सकता है, अपने हाथों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें।
लव रिलेशनशिप – संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी के सामने अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – यदि मधुमेह की बीमारी है तो आराम मिलेगा।
शुभ रंग – गुलाबी
उपाय – हनुमान जी को गुलाब का इत्र अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 7 होगा तथा आपके मूलांक का स्वामी केतु है।
करियर – समय मिला-जुला रहेगा। पत्रकार के लिए खुशखबरी हो सकती है। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी – आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले जातक अपने प्रेमी से मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य – पैरों में सूजन आ सकती है, जरूरी सावधानियां रखें।
शुभ रंग – मेहरून
उपाय – हनुमान जी को केसर अर्पित करें।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 8 बनता है एवं आपके मूलांक का स्वामी शनि है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर भी अधिक विश्वास ना करें, अपना काम स्वयं ही करें।
मनी – धन संबंधी आशाओं पर कुठाराघात हो सकता है।
लव रिलेशनशिप – शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य – पेट संबंधी रोगों से पीड़ित रहेंगे।
शुभ रंग – नीला
उपाय – हनुमान जी को पान का पत्ता अर्पित करें।

विज्ञापन

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 9 होगा एवं आपके मूलांक का स्वामी मंगल है।
करियर – करियर में डाउनफॉल महसूस हो सकता है, आज उदास ना हो। बस अपने ऊपर विश्वास रखें ।
मनी – आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा। ज्योतिष (Ank Jyotish) के अनुसार धन निवेश करने के लिए समय अच्छा है मगर जुआ सट्टा ना खेलें।
लव रिलेशनशिप – जो लोग दांपत्य जीवन में बंधे हैं, उनके जीवन में संतान से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग – ब्लू
उपाय – हनुमान जी को नारियल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ