मंगलवार की शाम करें हनुमानजी का यह उपाय, बहुत जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Hanumanji Ke Upay: ज्योतिष में मंगलवार को हनुमानजी का वार माना गया है। यही कारण है कि इस दिन बजरंग बली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। बजरंग बली एक ऐसे देवता हैं जो सहज ही असंभव को भी संभव कर देते हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार मंगलवार को कुछ तंत्र उपायों के करने से हर तरह की समस्या दूर हो जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो
हनुमानजी को लाल सिंदूर का चोला बहुत पसंद है। मान्यता है कि यदि मंगलवार अथवा शनिवार को हनुमानजी पर चमेली के तेल मिला सिंदूर का चोला चढ़ाया जाए तो प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। आप भी अपनी मनचाही इच्छा की पूर्ति के लिए इस उपाय को कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको इस दिन नॉन-वेज, मांस, मदिरा, नशे आदि से दूर रहना चाहिए। अन्यथा यह उपाय निष्फल हो जाता है।
हनुमानजी को तुलसी पत्र भी बहुत पसंद है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार तुलसी का एक पत्ता भी रामभक्त की भूख को शांत कर देता है। अत: यदि कभी आप किसी बड़ी समस्या में उलझ जाएं जिसका समाधान न हो तो तुलसी पत्र का यह उपाय करें। मंगलवार की शाम को 108 तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखे। अब इन सभी पत्तों को एक माला के रूप में पिरोकर हनुमानजी को पहनाएं। इससे आपकी समस्या तुरंत ही दूर हो जाएगी।
ज्योतिष के कई उपायों में एक उपाय बजरंग बली को गुड़ तथा चने का प्रसाद चढ़ाने का भी बताया गया है। प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार को हनुमानजी को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इससे भक्तों का कर्जा भी उतरता है और घर में पैसे की आवक होने लगती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.