Pankaj Mishra
Read More
आज आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और आपकी छवि भी बढ़ेगी। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम काज को बढ़ाने के लिये अगर पैसा चाहिए तो बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज गुलाबी रंग के गुलाल से सबसे पहले मा दुर्गा के चरणों पर तिलक करें। उसके बाद होली की शुरुआत अपनी पत्नी के साथ करें, और उनका मुंह मीठा कराए।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
आज खेलते समय आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता आज आपके किये हुए कु छ कार्यों से नाराज़ हो सकते हैं, ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। आज कुछ नई रणनीति अपने व्यवसाय को लेकर बना सकते हैं । आज हनुमान जी को एक मीठा पान अर्पित करे उनके चरणों में संतरी रंग का चंदन अर्पित कर होली की शुरुआत करें। और अपने मित्रों को ओर छोटे भाई को जलेबी जरूर खिलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहरून
यह भी पढ़ें-
आज घर और बाहर आपके कार्यों की सराहना होगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। आज आपके पार्टनर और आप के बीच किसी पारिवारिक बात पर कुछ अनबन हो सकती है। त्योहार के दिन अवॉयड करें, मतलब थोड़ा टालने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ है। आज भगवान विष्णु को पीले चंदन या पीले गुलाल से तिलक करें और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मंदिर में पंडित जी को भी मिठाई देकर आएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।