हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal, 8 December 2022: मेष, कन्या, तुला और मकर के प्रमोशन के योग, जानें आज का अपना भविष्यफल

विज्ञापन
AAJ KA RAASHIFAL, गुरुवार

Aaj Ka Rashifal, 8 December 2022: आज दिनांक 8 दिसंबर, दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

ये समय ऐसा है जब आपको सोच समझ कर निर्णय लेने चाहिए। धन आगमन के लिए दिन काफी अच्छा है, लेकिन मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आपकी राशि मैं मंगल और चंद्र की स्थिति के कारण कभी क्रोध छोटी छोटी बातों पर आ सकता है। कभी मन विचलित हो सकता है नियंत्रण रखें। किसी भी इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। हसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। यात्रा काफ़ी मनोरंजक और शिक्षाप्रद रहेंगी। गिफ्ट देकर आज आप अपने पार्टनर का मूड चेंज करने में कामयाब होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

राशि स्वामी का गोचर सप्तम स्थान में मित्र शुक्र के साथ व्यापार में सफलता का दिन साबित करेगा। पार्टनर भी सहयोग करेगा। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएं। अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज धन के लिए दिन बहुत अच्छा है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

मकान वाहन प्रॉपर्टी के लिए दिन बहुत बढ़िया। खरीद या बेच सकते हैं। आज किसी को भी पलटकर जवाब देने से बचें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपको लोकप्रियता दिलाएगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। इसलिए खुद पर भरोसा करना जरूरी है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

विदेश से कोई अच्छी खबर, विदेश की कंपनी में साझा हो सकता है। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

बिना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें। धन लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है पर आज सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा। जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आपकी राशि में सूर्य की स्थिति आपको काफी एक्टिव बना रही है, लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

भाग्य की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सहयोग मिलेगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने पार्टनर को स्पेस दीजिये और उनकी रेस्पेक्ट कीजिए।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

मनोरंजन और सौन्दर्य पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। व्यवसाय और व्यापार आज लाभ देगा,आपके हंसने-हंसाने का स्वभाव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज ख़याल रखें कि अपनों को नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो समपन्न हैं और भविष्य को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आप दोनों पार्टनर्स के बीच का तालमेल घर की कई समस्याओं को सुलझा देगा और ज़िम्मेदारी भी सही से निभा पाएंगे। यात्रा और भ्रमण आनन्ददायक सिद्ध होंगे। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। प्रेम प्यार के संबंधों के लिए उत्तम दिन है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola