Aaj Ka Rashifal, 5 July 2023: आज दिनांक 5 जुलाई और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा- शुभ, सामान्य या फिर खराब?
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक बुधवार का दैनिक राशिफल और उपाय।
मेष राशि
पिछले समय से रुके हुए काम आज पूरे करने का दिन रहेगा। आज किसीलंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, मेहनत पराक्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज घूमने फिरने में समय और पैसा दोनो खर्च होंगे, लेकिन आय आमदनी बनी रहेगी तो बजट संतुलन बना रहेगा।आज अपने काम से काम रखें, साथ ही आज बस क्रोध पर नियंत्रण रखें आज सावधानी से रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रखें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- संतरी
वृष राशि
कार्य स्थल पर माहौल काफी नाजुक व बहस वाला होने के बाद भी नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय नहीं है, लेकिन परिस्थितियों की वजह से परेशान होकर बदलनी पड़ सकती है, लेकिन सोच समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी न करें। आज बिशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें, कुछ भी गलत खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आपके व्यवहार पर आज घर की सुख शांति और आपके पार्टनर की मुस्कान निर्भर करेगी।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- आसमानी
मिथुन राशि
आज लाभ स्थानमैं शुभ ग्रह होने से लाभ तो होगा परन्तुराहु की वजह से बड़े भाई से विवाद हो सकता है, आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, साथ ही नकारात्मक विचारों से खुद को बचाएं।आज बिज़नेस में लाभ होगा, धन को लेकर चिंतित ना रहे, धन संबधी सारि परेशानियों का हल मिलेगा,नौकरी में प्रोमोशन का समय टाइम के पक्के रहे अपनी परफॉर्मेंस अछि रखें, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं,सोशल मीडियालाइफ से दूर रहे।
पार्टनर के साथ लगाव भी बढ़ेगा।
शुभ अंक -6
शुभ रंग -मेहरून
कर्क राशि
राशि स्वामी की स्थिति मकर राशि मे मन को रिज़र्व करेगा। अपनी बात किसी से शेयर करने का मन नही होगा। करियर को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं, आज प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनो के बारे में सोचकर डिस्टर्ब हो सकते हैं, परंतु चिंता की बात नही है, भाग्य साथ दे रहा है, धार्मिक यात्रा पर धन का खर्चा होगा पर साथ ही मन को शांति और सुकून भी मिलेगा, मित्र ऐसे समय में दवाई का काम करएंगे उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- लाल
सिंह राशि
आज पार्टनरशिप से बचें, धोखा हो सकता है, आज स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखे, खानपान गलत होने से तबीयत का ध्यान रखने की जरूरत हैआज बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल करेंगे जिस से आज धन आगमन के योग बन रहे हैं कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ।रिलेशनशिप को और भी मजबूत बना सकते हैं थोड़ा बाहर घूमने जाकर।
शुभ अंक 9
शुभ रंग – केसरिया
कन्या राशि
कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें, काम के नए मौके मिलेंगे, आज अपनी परफॉर्मेंस से बॉस को खुश करने मैं सफल होंगे जिसके फलस्वरूप प्रमोशन हो सकता है। माँ के साथ आज कुछ समय बिताना आपके भाग्य को चमका देगा। घर मकान लेने का योग बन रहा है, पैसे के लेनदेन में सावधान रहें, आज कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी आपकी विजय होगी।
शुभ अंक -5
शुभ रंग -ब्राउन
तुला राशि
क्रोध से बचें और सोच समझकर तोल मोल के बोलें अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं,फिजूल खर्च हो सकते हैं उनसे बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा मन प्रसन्न और रोमांटिक रहेगा, आज पिता से कोई विशेष लाभ की प्राप्ति होगी, आज घूमने फिरने का प्रोग्राम बनगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
पार्टनर से खटपट हो सकती है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – चमकीला गुलाबी
वृश्चिक राशि
छोटे भाई या मित्रों के साथ कोई भी काम करना ठीक नही रहेगा, कोई विवाद हो सकता है, व्यापारियों को मुनाफा मिलने का दिन साथ ही आमदनी के रास्ते भी खुलेंगे, यात्रा के योग बन रहै हैं परंतु यात्रा के समय थोड़े सावधानी बरतें, चोट दुर्घटना के योग।परिवार में हो सकता कोई बड़ा कार्यक्रम,आप नया फ्लैट या मकान खरीद सकते हैं,बिजनेस ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हरा
धनु राशि
स्थान परिवर्तन के योग काफी मजबूत बन रहे हैं,घर या नोकरी बदलने का योग बन रहा है, पैतृक संपत्ति मिल के लिए अच्छा दिन है, नोकरी बदले तो सोच समझकर निर्णय ले।आज आर्थिक तंगी दूर करने का प्रयास करें।ज़मीन जायदाद के लेन देन के लिए दिन अच्छा है।
पार्टनर से आज पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सिल्वर
मकर राशि
आज आप में एनर्जी बनी रहेगी, भरपूर जोश और एक्टिव रहेंगे, आपका व्यक्तित्व सबको प्रभावित करेगा, जिसके फलस्वरूप आपको सम्मान मिलेगा, सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बढ़े भाई से अनबन हो सकती है,वाणी पर नियंत्रण रखें, ऑफिस में भी कोई दुश्मन बन सकता है
आज पाटनर आपको गिफ्ट दे सकता है।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- मेहंदी रंग
कुम्भ राशि
आज सोच समझ कर फैसला लें, पैसों का खर्च घर की सुख सुविधायों पर हो सकता है, आज काफी क्रिएटिव दिमाग चलेगा, कुछ नया करने की सोचेंगे मीडिया, फ़िल्म इंडस्ट्री और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, परिवार के लिए समय निकालेंगे और साथ ही धन आगमन का भी आज योग बन रहा है।
पार्टनर से अलगाव हो सकता है संभाल कर चले।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- ब्राउन
मीन राशि
किसी भी नई स्कीम में निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा,आज आपके पुराने अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे जिस से काफी संतोष महसूस होगा, लाभ स्थान का चंद्रमा अच्छा लाभ देगा। आज मित्रों और छोटे बहन भाइयो से धन लाभ की प्राप्ति होगी, इच्छाये प्रबल रहेंगी।राशि से दूसरे स्थान पर राहु की स्थिति वाणी को दूषित कर सकती है, नियंत्रण में रहकर बोलें।
फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – सुनहरा पीताम्बर
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines