Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर मेहरबान होंगी माता लक्ष्मी, पढ़ें पुत्रदा एकादशी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: पुत्रदा एकादशी का दिन 5 अगस्त आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा तो कुछ राशि वालों के लिए सावधान बरतने वाला रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 12 august 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 5 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो दोपहर 1 बजकर 12 तक रहेगी। इसके पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र सुबह 11 बजकर 23 तक ज्येष्ठा रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। योग सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक इंद्र रहेगा, इसके बाद वैधृति लग जाएगा। करण विष्टि दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में सुबह 11 बजकर 23 चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में पहुंच जाएंगे। सूर्य और बुध दोनों ही कर्क राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और शुक्र रहेंगे। सिंह राशि में केतु और मीन राशि में शनि रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और कन्या में मंगल विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 5 अगस्त का दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

आज नौकरी में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। समझदारी और सावधानी से काम करें, सफलता मिलेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन धन लाभ होगा। साझेदारी के काम में सतर्क रहें। आज चांदी की कोई वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

आपके काम करने के तरीके से बॉस खुश होंगे। हालांकि, संतान के कामों से मन में तनाव या चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कीमती चीजें संभालकर रखें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजली के उपकरणों पर खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि

हर काम को होशियारी और समझदारी से करें, क्योंकि कई लोग आप पर नजर रख रहे हैं। पुराने पैसे वसूल होंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी और लाभ के नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम अच्छे होंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

पढ़ाई में रुचि कम होने से परिवार वालों से अनबन हो सकती है। अचानक नुकसान की आशंका है। व्यवसाय में नई योजना बनेगी और काम करने का तरीका बेहतर होगा। निवेश से फायदा होगा। घर के मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

परिवार के साथ तीर्थ यात्रा हो सकती है। बाहर के लोगों से सहयोग मिलेगा। मन में कामयाबी का जोश रहेगा। घर या जमीन में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नए कपड़े खरीदने के योग हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

आपके अच्छे व्यवहार की वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन, मशीनरी या आग से जुड़े कामों में सावधानी रखें। कीमती सामान गुम हो सकता है। गलत रास्ते पर जाकर जोखिम न लें और विवाद से बचें। भविष्य के लिए निवेश की संभावना है।

तुला राशि

गलत संगति से बचें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अच्छा माहौल रहेगा। सरकार या प्रशासन से सहयोग मिलेगा। शादी के लिए की गई यात्रा सफल होगी। शेयर बाजार में लाभ के योग हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

निवेश में जल्दबाजी न करें। जमीन-जायदाद के काम से फायदा होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। समझदारी से काम करें, लाभ मिलेगा। विवाद से बचें। यश और कीर्ति बढ़ेगी। झूठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए उपहार लाना शुभ रहेगा।

धनु राशि

घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। पिकनिक या पार्टी का मजा मिलेगा। कला से जुड़े काम सफल होंगे। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। सोने की वस्तु खरीदने के योग हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

आपके बोलने और करने में अंतर रहेगा। फैसले लेने में कमजोरी रह सकती है। मन बहुत चंचल रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। शरीर में सुस्ती रहेगी और पुरानी बीमारी उभर सकती है। परिवार के लिए उपहार लाना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

अचानक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश करना अच्छा रहेगा। आज कलम या कुमकुम खरीदना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

घर की समस्या का हल निकलेगा। शादी के प्रयास सफल होंगे। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ के योग आसान हैं। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आभूषण खरीदने के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ