---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope: इन 7 राशियों के लिए वरदान समान रहेगा ये नया सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 4 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह सप्ताह 10 अगस्त तक चलने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसका अनुमान आप साप्ताहिक राशिफल से लगा सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

Weekly Horoscope: 4 अगस्त सावन के आखिरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह सप्ताह सावन की पूर्णिमा के अगले दिन तक यानि भाद्रपद माह की शुरुआत तक रहेगा। इस सप्ताह में पुत्रदा एकादशी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार होंगे। यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? इसका पता तो आप साप्ताहिक राशिफल से लगा सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप यह भी जान सकते हैं कि इस सप्ताह में आपको क्या सावधानी बरतनी होंगी। इसके साथ ही आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है? दरअसल साप्ताहिक राशिफल का आकलन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से किया जाता है। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि इस सप्ताह आपके लिए ग्रहों और नक्षत्रों चाल क्या कह रही है?

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक अशांति रह सकती है, लेकिन बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको राह दिखाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस या अपच हो सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ खुले मन से बात करें और कोई भी बात न छुपाएं। सप्ताह के मध्य में आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह विदेश यात्रा या शिक्षा से जुड़े अवसर लेकर आएगा। कारोबार में सहयोगियों का साथ लाभकारी रहेगा, लेकिन निजी रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रविवार को संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, वहीं सोमवार को शेयर बाजार में निवेश से पहले गहन जांच-पड़ताल करें। स्वास्थ्य के लिए नशीले पदार्थों से दूर रहें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। सप्ताह के अंत में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सम्मान मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो आर्थिक तंगी हो सकती है। मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे, लेकिन अनजान लोगों से सावधान रहें, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। सप्ताह का अंत सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियों से दिक्कत हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह वैवाहिक प्रस्तावों के लिए अनुकूल है। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावटें दूर होंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में निवेश से पहले सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बासी भोजन और फास्ट फूड से बचें। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ है। कारोबारी यात्राएं लाभकारी रहेंगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए परिवार के लिए समय निकालें। सोमवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर अच्छे कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन भाई-बहनों के साथ संबंधों पर ध्यान देना होगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें, क्योंकि इससे निराशा हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी गंभीर मामले में उलझ सकते हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से समाधान निकलेगा। शनिवार को तनाव से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। किताबों और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में समय बीतेगा। परिवार के साथ आनंदमय पल बिताएंगे और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भारी भोजन और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। बुधवार का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां ला सकता है। आपसी तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। संपत्ति बेचने की योजना बन रही है तो अच्छे खरीदार मिल सकते हैं। कारोबार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नई ऊर्जा का अनुभव होगा, लेकिन मित्रों का व्यवहार परेशान कर सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लव रिलेशनशिप्स में आकर्षण बढ़ेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। संपत्ति से धन लाभ के योग हैं। यात्रा से बचें, क्योंकि नसों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है। बेवजह सलाह देने से बचें, नहीं तो विवाद हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर परेशानियां कम होंगी और प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। अनियमित जीवनशैली के कारण सर्वाइकल या मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। दूसरों को अपनी कार्यशैली पर टिप्पणी करने का मौका न दें। नौकरी में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह पुराने नुकसान की भरपाई का समय है। कारोबार में बड़े बदलाव दिखेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ कमी महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने से सुधार होगा। स्टूडेंट्स नई चीजें सीखने में रुचि दिखाएंगे। बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। संगीत या कला से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और आकर्षण से भरा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और प्रशासनिक कार्यों में दबाव महसूस हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नजदीकी रिश्तों में मधुरता आएगी। उत्पादन से जुड़े व्यवसाय में प्रगति होगी। सोमवार को बुध का राशि परिवर्तन आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकता है। खानपान की गुणवत्ता पर ध्यान दें और जीवनसाथी पर शक करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-21 अगस्त से शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र करेंगे कर्क में गोचर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 03, 2025 08:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola