हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज होली के दिन चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 4 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 4 मार्च 2026 को देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है. क्या आप जानना चाहते हैं कि आज होली के दिन आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 4 मार्च 2026, वार बुधवार का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 मार्च 2026 को होली के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, धृति योग, शूल योग, अडाल योग, कौलव करण और तैतिल करण हैं.

हालांकि, आज किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 4 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि (Aries)-

होली के पावन दिन किया गया निवेश मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. उम्मीद है कि शाम के समय आप कुछ खास लोगों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद लेंगे. हालांकि, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

आज आप किसी भी परिस्थिति में गलत न बोलें और अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा चीजें आपके हाथ से निकल सकती हैं. हालांकि, आज के शुभ दिन आपको किसी शुभ समाचार की जगह अशुभ सूचना भी मिल सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)-

विद्यार्थी वर्ग को किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी. हालांकि, कारोबारियों को हर काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाहे व्यक्ति के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है. बता दें कि निवेश करने के लिए आज होली का दिन अच्छा है.

सिंह राशि (Leo)-

होली के पावन दिन कामकाजी लोगों को आर्थिक लाभ होना संभव है, लेकिन लालच से दूर रहें. हालांकि, किसी नई चीज के खोने से विवाहित जातकों को पूरे दिन तनाव रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कारोबार में बड़े सौदे करने के लिए होली का दिन शुभ नहीं है. जितना हो सके, उतना समय आज अपने जीवनसाथी और घर वालों को दें. इससे आपको अच्छा महसूस होगा.

तुला राशि (Libra)-

समय की अनुकूलता का आभास न होने के कारण लाभ कमाने के अवसर कामकाजी लोगों के हाथ से निकल जाएंगे. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में आज 4 मार्च 2026 को परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

थोड़े प्रयास से कामकाजी लोगों को आज बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है. हालांकि, आंखों में समस्या रहेगी. शाम के समय घर वालों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-

कारोबार में विवेक से लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे. हालांकि, चोट लगने व घर के किसी सामान के चोरी होने की संभावना है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

मकर राशि (Capricorn)-

घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि पुराने विवाद फिर से उत्पन्न होंगे. हालांकि, संपत्ति के किसी कार्य से कामकाजी लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)-

संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. विवाहित जातकों से कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसके कारण घर के प्रत्येक सदस्य को बहुत दुख होगा.

मीन राशि (Pisces)-

बोलने से पहले न सोचने की आदत से किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. शाम के समय आपको कोई दु:खद समाचार घर के सदस्यों द्वारा मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola