Aaj ka Rashifal 30 Nov 2023: पंचांग के अनुसार, आज का दिन 30 नवंबर आप लोगों के लिए कैसा रहेगा। ऐसे में कई राशि के जातकों के लिए शुभ योग बन रहे हैं। आइए अब दैनिक राशिफल के अनुसार जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष- आज के दिन सुबह के वक्त कोई काम की सूचना मिल सकती है। इसे तत्काल लागू करना उचित होगा। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय बीतेगा। भविष्य की कोई योजना बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। भुगतान या उधार लिया हुआ पैसा आज वसूल हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक– 3
शुभ रंग– लाल
वृष- आज के दिन परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। कुछ लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। रिश्तेदारों को पैसे दे सकते है लेकिन पैसों को लेकर रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें कि आपके व्यवहार से रिश्ते में खटास न आए। व्यापार को लेकर आपका कोई कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
कर्क- आज के दिन आपकों पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह मिलेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। व्यापार में उथल-पुथल और आर्थिक मंदी के कारण परिवार के सदस्यों को खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज न लें। व्यापार में बड़ी गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे
यह भी पढ़े: Chanakya Niti: जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं ये 3 लोग, हर समय रहते हैं गरीब
सिंह- आज के दिन आपकों किसी विशेष कार्य के पूरा होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। निजी कार्यों पर पूरा ध्यान दें। आज आपके लिए सफलता प्राप्त करने के अचूक योग हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अनावश्यक खर्चों में भी कटौती करें। छात्रों और युवाओं को अपने करियर संबंधी गतिविधियों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में क्षेत्र से संबंधित किसी योजना पर गंभीरता से कार्य करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सलेटी
मिथुन- आज के दिन परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। कुछ लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। पैसों को लेकर रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें कि रिश्ते में खटास न आए। व्यापार को लेकर आपका कोई कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
कन्या- आज के दिन आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे और बातचीत के माध्यम से किसी समस्या का समाधान खोजेंगे। साथ ही किसी खास मुद्दे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद को किसी के हस्तक्षेप से सुलझाया जा सकता है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। क्रोध और जल्दबाजी से स्थिति और खराब हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ समस्या हो सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- मेहरून
तुला- आज के दिन पुराने आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। समय के साथ पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। व्यावसायिक अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। आज किसी कारण से आपको अपने दोस्तों पर शक हो सकता है। अजनबियों से संपर्क न बढ़ाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
यह भी पढ़े: मां लक्ष्मी क्यों दबाती हैं भगवान विष्णु के पैर, जानें कारण व महत्व
वृश्चिक – आज के दिन आपकों कोई सरकारी या निजी मामलें को सुलझाने में सफलता मिलेगी। ऐसा करने से मन प्रसन्न होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको भी सुकून का अनुभव होगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता भी बढ़ेगी। वहीं अचानक कोई खर्च आ सकता है जिसे न चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ऐसा करने से आपका बजट खराब हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में काम करते समय नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें।दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मेहंदी हरा
धनु- आज का दिन घर की सफाई और अन्य कार्यों में व्यतीत होगा। अपने प्रियजनों के साथ बैठें और अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपकी समस्याओं का समाधान होगा। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दूसरे लोगों के मामलों में दखल न दें। किसी करीबी के बारे में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय से संबंधित किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
यह भी पढ़े: गाल-माथे या सीने- हथेली पर तिल, जानें क्या है महत्व और किस चीज का सूचक?
मकर- आज का दिन आपका मनोरंजन और परिवार के साथ खरीदारी जैसी गतिविधियों में बीतेगा। आपके द्वारा लिए गए किसी महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना की जाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से कोई विशेष सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। जिससे चिड़चिड़ापन और निराशा का भाव रहेगा। रिश्तेदारों से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। व्यापार में उन्नत तकनीक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
शुभ अंक- नीला
शुभ रंग- 8
कुंभ- आज के दिन आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वही कुछ लोग आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए उनके बारे में बात न करें। इस समय काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। साझेदारी से जुड़े व्यापार में आपस में तालमेल रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत में कोई परेशानी नहीं होगी। किसी करीबी की समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
मीन- आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। लक्ष्मी मां की आराधना करे, आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करेंगी। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज घरवालों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आएंगी। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग – केसरिया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines