---विज्ञापन---

गाल-माथे या सीने- हथेली पर तिल, जानें क्या है महत्व और किस चीज का सूचक?

Importance Of Mole On The Body: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर पर स्थित तिल के रंग, आकार से व्यवहार का पता लगाया जा सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अलग-अलग भागों में तिल को भाग्य का सूचक माना जाता है।

Importance Of Mole On The Body: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर तिल का विशेष महत्व होता है। वैसे तो शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर पर स्थित तिल के रंग, आकार से व्यवहार का पता लगाया जा सकता है। आपको बता दे कि ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अलग-अलग भागों में तिल को भाग्य का सूचक माना जाता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना अच्छा होता है, शुभ संकेत देते है, तो वहीं अशुभ संकेत भी देते है।

गाल पर तिल का महत्व

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के सीधे गाल पर तिल होना शुभ माना जाता है। धन-धान्य से भरपूर किस्मतवाला होता है। ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा होता है। जीवनसाथी के अच्छे तालमेल होते है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए वफादार साबित होता है। और यदि व्यक्ति के बाएं गाल पर तिल हो तो वह खर्चीले स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति के पास पैसा आता तो है, पर रुकता नही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह करते समय क्या करें, वैवाहिक जीवन हो जाये सुखमय

माथे पर तिल का महत्व

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार माथे के सीधे तरफ पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति आर्थिक स्थिती से हमेशा मजबूत रहता है। कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्ति अपने काम के प्रति वफादार होते है। और मेहनत से काम करने में भरोसा करते है। और यदि व्यक्ति के माथे के बाएं तरफ तिल होता है। तो ऐसे व्यक्ति का जीवन संघर्ष भरा होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: तुलसी विवाह पर इस दिशा में भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, नहीं मिलता है पूजा का शुभ फल

सीने के बीच में तिल का महत्व

---विज्ञापन---

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार सीने के बीच में तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति की किस्मत में राजयोग होता है। ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

---विज्ञापन---

हथेली पर तिल का महत्व

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के दाहिनी हथेली पर तिल शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का हाथ कारोबार में अच्छा जमता है। ऐसे लोग अपने काम से नाम और शोहरत कमाते है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 23, 2023 07:13 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola