Aaj Ka Rashifal 3 September 2026: आज 3 सितंबर, 2026 को भादो माह कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है. आज पूरे दिन षष्ठी तिथि रहेगी और इस तिथि का समापन 4 सितंबर को 2 बजकर 25 AM पर होगा. आज रवि योग का निर्माण हो रहा है और इस दिन भद्रा के साथ आडल योग का भी साया रहेगा. आज गुरुवार के दिन ग्रहों योग-संयोग और ज्योतिषीय स्थिति और शुभ-अशुभ योग के प्रभाव से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लि दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम आपके पक्ष में होंगे. प्रतिस्पर्धा से यश और सफलता मिलेगी. संतान से मदद प्राप्त होगी. आज आप प्रेम प्रसंग में उलझ सकते है.
वृषभ राशि
परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है. लंबे समय से रुका धन मिलेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशि
दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. समझदारी से विचार कर कार्य करें. परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे. आज संतान की उन्नती होगी. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं कंगाली के दिन, जान लें बड़ा वास्तु नियम
कर्क राशि
आज कोई भी काम मन लगाकर करें. रिश्तेदारों से अनावश्यक का विवाद संभव है. व्यापारिक कार्य योजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा. व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी. आपका आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा.
सिंह राशि
साझेदारी में ली गई भूमि और आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे. आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा. विदेश जाने का मन बनेगा जो बहुत जल्द पूरा भी होगा. विद्यार्थी अपने काम को मन लगाकर करेंगे.
कन्या राशि
आज व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें. क़ानुनी विवाद होने की संभावना है. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग बने हैं. वाहन सुख संभव है.
तुला राशि
आपसी विवाद से मन उदास रहेगा. कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. परिवारजनों की तरक्की होगी. परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा. आज आर्थिक लाभ संभव है.
वृश्चिक राशि
व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी. आज कर्ज की पूर्णता होगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है. रोजगार में आपकी पदोन्नति के योग हैं. खान पियन में संयम रखें.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: 53 साल से यहां सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद सामने आई अनसुनी कहानी
धनु राशि
कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें. कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे. वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें. व्यसनों से दूर रहें. दोस्तो के साथ पिकनिक का आनंद लेने की सोच सकते हैं लेकिन मौसम को देखकर ही निर्णय लें.
मकर राशि
आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा. आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें. आपकी कोई बात सामने वाले बुरी लग सकती है.
कुंभ राशि
आज अपने पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर नई उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बन रहे हैं. आज आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा. मेहनत के मन मुताबिक सफलता न मिलने से मन व्यथित रहेगा.
मीन राशि
निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा. कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है. धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.