हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 29 मई 2026 का दिन आपके लिए किन-किन मामलों में अच्छा रहेगा और किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा, इस बारे में आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज शुक्रवार का राशिफल दिया गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही नक्षत्र स्वाति, परिघ योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 29 मई 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज 29 मई 2026 को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी. साथ ही साझेदारी से लाभ होगा. हालांकि, बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी.

वृषभ राशि: 
आज आपका भाग्योदय होगा. आप अपनी पूरी मेहनत से जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफल होंगे. इसके अलावा आज की गई यात्रा लाभदायक रहेगी. हालांकि, कार्यस्थल में बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से कुछ लोग परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज आपको परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो वो दूर होगी. साथ ही धन लाभ हो सकता है.

कर्क राशि: 
जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कर्ज लेना पड़ सकता है. हालांकि, शाम से पहले संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज कारोबार में उन्नती होने के योग हैं. साथ ही कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. इसके अलावा आपका न्याय पक्ष मजबूत होगा.

कन्या राशि: 
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज 29 मई 2026 को भी कन्या राशि वालों के पूर्ण नहीं हो पाएंगे. हालांकि, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. इसके अलावा आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज सबसे पहले आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. शाम से पहले आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे और कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. इसके अलावा मान-कीर्ति में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
बेहतर सफलता के लिए आज आप अपनी कार्ययोजना में बदलाव लाएंगे. हालांकि, परिवार में आज 29 मई 2026 को बहनों के विवाह की चिंता रहेगी. कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है.

धनु राशि: 
कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और गुस्सा न करें. उम्मीद है कि बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. हालांकि, अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
यदि आप मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हैं तो पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से बात करने के बाद निर्णय लें. आज आपके शत्रु सक्रिय होंगे. इसके अलावा पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा.

कुंभ राशि: 
आज व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं. साथ ही पारिवारिक यात्रा के योग हैं. आज आपकी धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी. इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आप जोखिम के कार्यों से दूर रहें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और धन संचय करने में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola