---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, कौन हैं आपके इष्ट देव और देवी? जानें अपने मूलांक से

Mulank Wise Isht Dev-Devi: क्या आपको अपने इष्ट देव और देवी का नाम पता है? यदि नहीं, तो इस बारे में आप अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से जान सकते हैं. यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के इष्ट देव और देवी के नामों की लिस्ट दी गई है.

---खबर नीचे जारी है---

Isht Dev-Devi By Date Of Birth: सनातन धर्म में इष्ट देव और देवी की पूजा का विधान है, जिनकी कृपा से साधक का मनोबल बढ़ता है और वो परेशानियों में फंसने से बचा रहता है. हालांकि, इष्ट देव और देवी का चुनाव व्यक्ति खुद करता है. ये भक्त के पसंदीदा व आराध्य होते हैं, जिनसे वो व्यक्तिगत रूप से खास जुड़ाव महसूस करता है. वहीं, आपकी आस्था यदि सभी देव-देवी में हैं और आप हर भगवान की पूजा करते हैं तो ऐसी परिस्थिति में आप अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से अपने इष्ट देव और देवी के बारे में जान सकते हैं.

चलिए Numerology यानी अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से जानें सभी मूलांक के इष्ट देव और देवी के नामों के बारे में.

---खबर नीचे जारी है---

जन्म तिथि से जानें आपके इष्ट देव कौन हैं?

  • मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28): भगवान सूर्य या भगवान राम
  • मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29): भगवान शिव
  • मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30): भगवान विष्णु या भगवान शिव
  • मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31): काल भैरव
  • मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23): भगवान गणेश
  • मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24): भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण
  • मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25): भगवान गणेश या भगवान कार्तिकेय
  • मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26): भगवान शिव या शनि देव
  • मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27): हनुमान जी

ये भी पढ़ें- Rashi Wise Isht Dev-Devi: हनुमान, विष्णु, शिव, दुर्गा या लक्ष्मी जी, कौन हैं आपके इष्ट देव और देवी? जानें अपनी राशि से

जन्म तिथि से जानें आपकी इष्ट देवी कौन हैं?

  • मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28): माता लक्ष्मी
  • मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29): माता पार्वती, माता गौरी या माता दुर्गा
  • मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30): माता दुर्गा या माता सरस्वती
  • मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31): माता सरस्वती
  • मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23): माता राधा
  • मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24): माता लक्ष्मी या माता दुर्गा
  • मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25): माता सरस्वती
  • मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26): माता काली
  • मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27): माता दुर्गा

ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 29, 2026 06:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola