हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: वृषभ समेत इन 5 राशियों को आज कारोबार में लाभ होने के योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ घटने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पता पहले ही चल सकता है. यहां पर ग्रहों और नक्षत्रों की मदद से मेष से लेकर मीन राशि वालों के 28 मई 2026 का राशिफल दिया गया है, जिससे आप अपने आज के दिन के हाल के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही चित्रा नक्षत्र, वरियान योग और दिशाशूल दक्षिण है, जबकि राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 28 मई 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
अपने आप पर विश्वास रखें और आलस न दिखाएं. बता दें कि दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आय से अधिक व्यय हो सकते हैं. हालांकि, विद्यार्थियों का जीवन सुखमय रहेगा.

वृषभ राशि: 
आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे तो यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. साथ ही कारोबार में लाभ होगा. इसके अलावा वाहन सुख मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. हालांकि, नए कारोबार में लाभ होने की संभावना कम है. शाम से पहले माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और नए आवास के योग बनेंगे. आज आप पेट से संबंधित रोगों से परेशान रहेंगे.

कर्क राशि: 
आज धनागमन सहज और लाभ पहुंचाने वाला होगा. इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कारोबार में विवाद चल रहे हैं तो वो शांत होंगे. इसके अलावा वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. इसके अलावा नौकरी में चले आ रहे विवाद शांत होंगे और लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे.

कन्या राशि: 
आज अपनी ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें और बोलने से पहले विचार करें. बता दें कि आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात होना आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज आप कम, लेकिन अच्छा बोलेंगे तो शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे. साथ ही कारोबार में लाभ होगा, लेकिन बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें. उम्मीद है कि आज वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी.

वृश्चिक राशि: 
सोच के परे कार्य होने से वृश्चिक राशि वालों की आज 28 मई 2026 को परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि, कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. बता दें कि विवादों में आज मौन रहना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat 2026: आज है गुरु प्रदोष व्रत, नोट करें महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त-विधि और जानें पारण का समय

धनु राशि: 
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. साथ ही बेवजह फिजूल खर्च बढ़ेंगे. इसके अलावा शाम से पहले आपके साथ धोखा होने की भी संभावना है. पुराने रोगों की बात करें तो वो फिर से उभर सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज मानसिक पीड़ा आपके ऊपर हावी रहेगी, लेकिन शाम से पहले कारोबार में लाभ होगा. साथ ही आर्थिक निवेश से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं. इसके अलावा संतान के स्वास्थ में सुधार होगा.

कुंभ राशि: 
दिन की शुरुआत आनंददायक होगी. आज पुराने मित्र से मुलाकात होने से कामकाजी लोगों को लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा शत्रु परास्त होंगे. हालांकि, आज आप श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 
समय के साथ आपको अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. हालांकि, शाम से पहले कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. साथ ही घर में शांति रहेगी.

ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola