Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज कार्तिक माह का आरंभ हुआ है. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहने वाला है. भरणी नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा. आज कौलव, तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 27 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आपकी नौकरी में भाग्योन्नति के योग हैं. समझ और संभलकर कार्य करें, हमेशा सफल रहेंगे. निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी यद्यपि आज धन लाभ होगा. साझेदारी संभल कर करें. आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें.
वृषभ राशि
आप की कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे. संतान के कार्यों से तनाव और चिंता बढ़ सकती है. अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है.
मिथुन राशि
आप जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें क्योंकि कई लोगों की नजर आप पर है. बकाया धन की वसूली होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. आपके कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी.
कर्क राशि
अध्ययन में रूचि न होने के कारण परिवारजनों से अनबन होगी. अचानक धन हानि हो सकती है. व्यवसायिक नई योजनाएं बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेशादि आपके लिए लाभदायक रहेंगे.
सिंह राशि
परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है. बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा. मन में कार्यसिद्धि होगी. भवन निवेश शुभ रहेगा. मस्तिष्क पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति भी होगी.
कन्या राशि
आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे. वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है. गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें. अनावश्यक विवाद से बचें.
ये भी पढ़ें –Lakshmi Narayan Rajyog: करवा चौथ पर लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
तुला राशि
संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शासन-प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा. परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी. वायदा बाजार में लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
निवेश करने में जल्दबाजी न करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. व्यवसायिक उन्नति होगी. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा, विवाद न करें. यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झुठ बोलने से बचें. जीवनसाथी के लिए आज कुछ उपहार जरूर ले जाएं.
धनु राशि
घर के कामकाज में आप व्यस्त ज्यादा रहेंगे. मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी. पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा. कलात्मक कार्य सफल होंगे. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी.
मकर राशि
आप अपनी बात पर अटल रहने का प्रयास करें. आप निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे. आप का मन अत्यंत चंचल है. दुसरों के झंझटों में न पड़ें. आज शरीर सुस्त रहेगा. पुराना रोग उभर सकते हैं. परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें. आज संतो का सानिध्य मिलेगा.
कुंभ राशि
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खराब कर सकती है. आपके विरोधी आपसे शांत रहेंगे. आज का निवेश शुभ रहेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा.
मीन राशि
आवास की समस्या का समाधान होगा. परिणय प्रयास सफल रहेंगे. परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग सुगम हैं. भागदौड़ अधिक होगी. आभूषण की प्राप्ति होगी. अपने क्रोध पर काबू रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines