DA Hike Latest Update: महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर आया अपडेट, जानें आखिर क्यों हो रही है देरी और कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
DA Hike Latest Update 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का इंतजार. क्या DA के लिए कैबिनेट बैठक जरूरी है? जानिए 18000 रुपये से 1 लाख रुपये सैलरी पर कितना बढ़ेगा वेतन और एरियर का हिसाब.
वित्त मंत्रालय के सीधे आदेश पर भी कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है. (फोटो- एआई)
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में इन दिनों बस एक ही सवाल घूम रहा है – जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान कब होगा? दिवाली से पहले रेलवे और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा तो हो गई, लेकिन 27 अक्टूबर 2026 तक DA बढ़ोतरी पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है. इस देरी के बीच कर्मचारियों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट बैठक होना बेहद जरूरी है?
विज्ञापन
जानिये DA Hike में देरी की असल वजह क्या है, क्या कैबिनेट की मंजूरी के बिना भी DA बढ़ सकता है और 3% बढ़ोतरी के बाद आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी.
विज्ञापन
क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट की बैठक जरूरी है?
कई कर्मचारियों को लगता है कि जब तक केंद्रीय कैबिनेट की बैठक नहीं होगी, तब तक DA Hike की फाइल आगे नहीं बढ़ेगी. लेकिन एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं है. DA संशोधन की घोषणा के लिए हर बार औपचारिक कैबिनेट बैठक का इंतजार करना अनिवार्य नहीं होता. वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) भी इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन या ऑफिस मेमो (OM) जारी कर सकता है. ज्यादातर मामलों में कैबिनेट से केवल औपचारिक मंजूरी ली जाती है. इसलिए अगली कैबिनेट बैठक के अलावा वित्त मंत्रालय के सीधे आदेश पर भी कर्मचारियों को नजर रखनी चाहिए.
आखिर क्यों हो रही है DA घोषणा में देरी? आंकड़े तैयार, ऐलान का इंतजार: जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA के लिए औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का 12 महीने का आंकड़ा (जुलाई 2025 से जून 2026) पहले ही आ चुका है, लेकिन सरकार ने अभी नई दर का ऐलान नहीं किया है. 14 और 16 अक्टूबर को बोनस तो मिला, लेकिन DA छूट गया. इसके बाद 21 अक्टूबर को कैबिनेट की नियमित बैठक नहीं हो सकी. हालांकि, सरकार ने इस देरी पर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि किसी भी वक्त इसका ऐलान हो सकता है.
विज्ञापन
3% बढ़ोतरी का अनुमान क्यों? CPI-IW के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 से DA की गणना लगभग 63.75% बैठती है. मौजूदा नियम के तहत दशमलव के बाद के आंकड़े को छोड़ दिया जाता है, जिससे संभावित दर 63% बनती है. यानी फिलहाल मिल रहे 60% DA में 3% अंक का इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है.
आपकी बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा पैसा? अगर सरकार 3% बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो हर महीने मिलने वाले DA में इस तरह इजाफा होगा:
विज्ञापन
बेसिक सैलरी (Basic Salary) 60% DA पर रकम 63% DA पर रकम हर महीने का फायदा ₹18,000 ₹10,800 ₹11,340 ₹540 ₹25,000 ₹15,000 ₹15,750 ₹750 ₹35,000 ₹21,000 ₹22,050 ₹1,050 ₹50,000 ₹30,000 ₹31,500 ₹1,500 ₹75,000 ₹45,000 ₹47,250 ₹2,250 ₹1,00,000 ₹60,000 ₹63,000 ₹3,000
जुलाई 2026 से मिलेगा एरियर क्योंकि यह संशोधन 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए जिस भी महीने में सरकार इसका ऐलान करेगी, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का बकाया (Arrears) एकमुश्त दिया जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर आपकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो आपको जुलाई से लेकर अब तक का 1500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से एरियर भी मिलेगा.