Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: आज 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है. आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि का व्रत और कन्या पूजन किया जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोनों तिथियों का साथ में संयोग बन रहा है. उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहने वाला है. धृति और शूल योग बन रहा है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ेंगे तो नुकसान कर लेंगे. आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा. कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें. परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी. दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें.
आज आप को परिजनों, इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी. अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं. व्यापार अच्छा चलेगा, मेहमानों का आगमन होगा. अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है.
आज का दिन शुभ रहेगा, सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी. घरेलू कार्य में दिन बीतेगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा. कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी.
काम की व्यस्तता में परिवार को नजर अंदाज कर रहे हैं जिससे जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा. खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. सोचे काम समय पर पूरे होंगे. मन पसंद भोजन मिलेगा.
आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा. व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा. व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें, स्वास्थ्य लाभ होगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंंगे. दोस्तों के साथ मोजमस्ती में समय बीतेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें. अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा.
व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें. लापरवाही से काम ना करें. विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी, वाहन सुख मिलेगा.
आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा. बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा. वाहन प्राप्ति के योग हैं. जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है. आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
आज व्यापार अच्छा चलेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. आशानुरूप आमदनी होगी. वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं, निवेश से लाभ होने वाला हैं. मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी. स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा. अनुभव का लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे. किसी की भी निंदा ना करें. नए वस्त्र आभूषण प्राप्त हो सकते हैं.
समय पर काम होने से राहत मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा. निवेश में सफलता मिलेगी. समय का सदुपयोग होगा. मित्रों के साथ देव-दर्शन होंगे. आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है.
कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें. व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.