करवा चौथ की शॉपिंग अभी बाकी है? दिल्ली के इन बाजारों में एक ही जगह मिल जाएगा साड़ी से लेकर चूड़ी और पूजा का सामान
क्या आप भी करवा चौथ के लिए शॉपिंग करना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कम बजट में सभी चीजें कहां मिल सकती है? आइए आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम कीमत में अच्छे से अच्छा शॉपिंग कर सकते हैं.

करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ने लग गई है. महिलाएं इस खास दिन के लिए कपड़ों से लेकर चूड़ी, ज्वेलरी, मेहंदी और पूजा की चीजों तक खरीदारी करती हैं. ऐसे में अगर आपकी शॉपिंग अभी बाकी है, तो इस स्टोरी में हम आपको ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपनी शॉपिंग को पूरी कर सकते हैं.
चांदनी चौक
2 / 6करवा चौथ की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक सबसे मशहूर जगहों में से एक है. यहां साड़ी, लहंगा, सूट और दूसरे एथनिक कपड़ों के साथ चूड़ियां, ज्वेलरी, फुटवियर और पूजा से जुड़ी चीजें आसानी से सही दाम में मिल जाती हैं. बजट के हिसाब से यहां कई विकल्प मौजूद हैं.
सदर बाजार
3 / 6अगर आप कम कीमत में ज्यादा सामान खरीदना चाहती हैं तो सदर बाजार एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां चूड़ियां, कंगन, बिंदी, सिंदूर, कॉस्मेटिक्स और सजावटी सामान की कई वैरायटी कम से कम दाम में मिलती है. एक साथ कई चीजें खरीदने वालों के लिए यह बाजार काफी अच्छा है, बस जरूरी है कि आप अच्छे से वहां बारगेनिंग कर लें.
लाजपत नगर
4 / 6लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट भी करवा चौथ की खरीदारी के लिए काफी पसंद किया जाता है. यहां आपको साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फुटवियर की अच्छी वैरायटी मिल सकती है. त्योहार के समय यहां कई दुकानों पर अलग-अलग ऑफर भी देखने को मिलते हैं, जिसके अनुसार, आप अपने बजट में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं.
करोल बाग
5 / 6करोल बाग भी फेस्टिव शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां साड़ी और सूट से लेकर हैवी दुपट्टे और दूसरी एथनिक चीजें आसानी से मिल सकती हैं. अगर करवा चौथ पर पारंपरिक लुक रखना चाहती हैं, तो इस बाजार में आपके मतलब का सब कुछ मिल जाएगा.
करवा चौथ से पहले कर लें शॉपिंग
6 / 6करवा चौथ की खरीदारी सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होती. चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, ज्वेलरी और दूसरे सामान भी इस दिन के लिए खास माने जाते हैं. दिल्ली के इन बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और बजट में ऐसी चीजों के कई विकल्प मिल सकते हैं. (Image:Pexels) यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश? घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी