न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग

ब्लाउज की परफेक्ट फिटिंग के लिए सिर्फ बस्ट का नाप लेना ही काफी नहीं है, बल्कि कमर या स्लीव्स का भी सही माप जरूरी है. इसलिए आप फिटिंग करते वक्त इन चीजों का ध्यान रखें और साड़ी के साथ स्टाइल करें.

how to find perfect blouse size

नाप देते समय नॉर्मल सांस लें और शरीर को सीधा रखें. Image Credit- AI

साड़ी की खूबसूरती को निखारने में ब्लाउज की फिटिंग बहुत मायने रखती है. अगर ब्लाउज टाइट या ढीला होगा तो लुक बेकार लगेगा. ऐसे में ब्लाउज सिलवाते समय सही नाप लेना बेहद जरूरी है. हालांकि, कई महिलाओं को लगता है कि ब्लाउज की फिटिंग देना बहुत ही आसान काम है, लेकिन ऐसा नहीं है. नेक से लेकर कमर तक का हिस्सा मायने रखता है, लेकिन इन जगहों का सही नाप लेना बहुत जरूरी है. आप भी चाहती हैं कि आपका ब्लाउज न ज्यादा टाइट हो और न ही ढीला तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर परफेक्ट फिटिंग पा सकती हैं. आइए जानते हैं ब्लाउज का सही नाप लेने का तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले सही तरीके से लें बस्ट का नाप

ब्लाउज की फिटिंग के लिए बस्ट का नाप सबसे जरूरी होता है. इसके लिए मापने वाले टेप को छाती के सबसे उभरे हुए हिस्से के चारों ओर रखें. ध्यान रहे कि टेप न ज्यादा कसा हो और न ही बहुत ढीला. नाप लेते समय नॉर्मल सांस लें और शरीर को सीधा रखें. टेप को जमीन पर रखें और सही तरह से नाप दें.

अंडरबस्ट का नाप लेना न भूलें

बस्ट के ठीक नीचे वाले हिस्से का नाप भी ब्लाउज की फिटिंग में जरूरी होता है. इस हिस्से का नाप सही होने से ब्लाउज अच्छा लगता है.

विज्ञापन

कैसे लें नाप?

  • टेप को छाती के ठीक नीचे लगाएं और स्किन पर बिल्कुल भी दबाव न पड़े.
  • अगर ब्लाउज में कप या सपोर्टिंग पैड लगाए जाने हैं तो सिलाई से पहले टेलर को बता दें.
  • नाप में फिटिंग का हिस्सा अलग रखें और एक्स्ट्रा कपड़ा बचाएं.

कमर और ब्लाउज की लंबाई का रखें ध्यान

ब्लाउज की लंबाई आपकी पसंद, साड़ी के स्टाइल और डिजाइन पर डिपेंड करती है. नाप लेते वक्त कंधे से लेकर उस जगह तक मापें, जहां आप ब्लाउज का निचला हिस्सा रखना चाहती हैं. कमर का नाप लेते वक्त टेप को शरीर के चारों ओर आराम से रखें और ब्लाउज का सही नाप लें.

बाजू की स्लीव्स पर ध्यान दें

ब्लाउज के लुक को स्लीव्स भी खूबसूरत बनाने का काम करती हैं. इसलिए बाजू के डिजाइन पर जरूर ध्यान दें और लंबाई या घेरा का नाप सही तरह से दें. बाजू का घेर बहुत टाइट हो जाता है तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और ज्यादा ढीला होने पर फिटिंग अच्छी नहीं दिखती.

विज्ञापन

ब्लाउज की फिटिंग पर ध्यान देना

  • जब भी नाप दें तो सही माप वाला टेप का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे नाप सही आएगा.
  • ब्लाउज के अंदर पहने जाने वाले इनर या ब्रा के साथ नाप देना बेस्ट हो सकता है.
  • टेलर के ब्लाउज का डिजाइन, नेकलाइन और स्लीव्स की लंबाई पहले ही बता दें.
  • सिलाई पूरी होने के बाद ब्लाउज पहनकर फिटिंग जरूर चेक करें.
  • हाथ उठाकर, बैठकर और आगे झुककर देखें कि ब्लाउज कहीं खिंच तो नहीं रहा.

इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: किन परिस्थितियों में नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना हो सकता है नुकसान

. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ