Aaj Ka Rashifal: शुभा योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: आज यानी 25 अक्टूबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं

Aaj Ka Rashifal 4 November 2024 lucky zodiac signs

आज का राशिफल

विज्ञापन

AaAaj Ka Rashifal 25 October 2024: आज यानी 25 अक्टूबर 2024 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज पुष्य नक्षत्र और शुभा योग बन रहा है। आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे। इन सभी के बारे में  ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

भू संपत्ति के कार्यों में परेशानी होगी। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि 

व्यावसायिक यात्रा से लाभ रहेगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

सामाजिक मान सम्मान में कमी आ सकती है।प्रिय जन से पीड़ा मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

कन्या राशि

जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। झगड़ा विवाद से बचे। सुबह बंदरों को केले या गुड़ चना खिला दें तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक सदस्यों से निराशा मिलेगी। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि

नए कार्य का प्रस्ताव मिल सकता है। निज सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक व्यवस्था बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

मन अशांत रहेगा। मैत्री संबंध कष्टदायी होंगे। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ