हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार का दिन मेष समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें 20 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 जुलाई 2026 सोमवार का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 20 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज 20 जुलाई 2026 सोमवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी तिथि का समापन 21 जुलाई की सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर होगा. आज सप्तमी तिथि पर आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. इसके साथ ही रवि योग का निर्माण हो रहा है. हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. आज गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. शिव और सिद्ध योग बन रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 जुलाई 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

आपके धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले भी ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. आप किसी महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आज आपको नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप कितना सोचते है पर करते कितना है. इस पर ध्यान दें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है. शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं. अपनी सोच को बदलें लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात आपके मन को प्रफुल्लित करेगी. पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है काम ज्यादा बस मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि 

जो आप करना चाहते हैं वो ही करिए. फालतू समय बर्बाद न करें. दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं. पुराने निवेश से लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology Prediction: 20 जुलाई से इन लोगों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें 1 से 9 मूलांक का भविष्यफल

तुला राशि 

विज्ञापन

अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है और दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है इसीलिए कर्म करें और अपने आप को कर्म के लिए समर्पित कर दें. आज आर्थिक लाभ संभव है.

वृश्चिक राशि 

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य आज टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी.

धनु राशि 

आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है. गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा इसलिए विवाद न करें. बेवजह यात्रा को टाल दें.

मकर राशि 

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो. आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं. अस्वस्थता रह सकती है. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे.

कुंभ राशि 

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.

मीन राशि 

आज आपको कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से कोई अपेक्षा न करें. पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola