Numerology Prediction: 20 जुलाई से इन लोगों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें 1 से 9 मूलांक का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 20 जुलाई का दिन मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए कैसा रहेगा. इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें दैनिक अंक भविष्यफल.

SUCCESS IMAGE 2.jpg

Photo Credit- AI

Numerology Prediction 20 July 2026: 20 जुलाई 2026 सोमवार का दिन 3 मूलांक के लोगों के लिए शुभ साबित होगा. इन लोगों को ग्रहों के शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे. अंक ज्योतिष के अनुसार, 20 जुलाई के दिन का मूलांक 2 + 0 यानी 2 रहेगा. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा को मानसिक शांति, निर्णय क्षमता, मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+0+0+7+2+0+2+6=19 यानी 1+9 यानी 10 यानी 1 रहेगा. भाग्यांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य ग्रह को पिता और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा और सूर्य के बीच मित्रता का भाव माना जाता है. ऐसे में इन दोनों के प्रभाव से सभी मूलांक पर क्या प्रभाव पड़ेगा. सभी के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य ग्रह है. दिन का भाग्यांक 1 रहने वाला है और मूलांक 2 रहेगा. सूर्य का चंद्रमा के साथ अच्छा संबंध है. ऐसे में मूलांक 1 के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी और घर-परिवार मेें शांति का माहौल रहेगा.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

विज्ञापन

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा का सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. ग्रहों के प्रभाव से मूलांक 2 के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. तनाव से मुक्ति मिलेगी और धनलाभ के योग बनेंगे.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. देवगुरु बृहस्पति का सूर्य के साथ मित्रता और चंद्रमा के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. तनाव से मुक्ति मिलेगी. माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा.

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

विज्ञापन

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का सूर्य और चंद्रमा दोनों के साथ ही शत्रु का संबंध है. इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकात है. सेहत को लेकर परेशान रहेंगे. आत्मविश्वास कम होगा और तनाव के कारण आपकी मानसकि सेहत पर बुरा असर पड़ेगा.

विज्ञापन

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है. बुध ग्रह का सूर्य के साथ मित्रता और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. मूलांक 5 वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है. हालांकि, सोच-समझकर फैसला लेना होगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का सूर्य और चंद्रमा दोनों के साथ ही शत्रु का संबंध माना जाता है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा. इन्हें जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. व्यर्थ के खर्च के कारण परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह का सूर्य के साथ शत्रुता और चंद्रमा के साथ भी शत्रु का संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. इनके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. आप यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो सावधान रहना होगा. तनाव और मान-सम्मान में हानि हो सकती है.

विज्ञापन

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए भी समय अच्छा नहीं रहने वाला है. मूलांक 8 के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. करियर में बाधाएं आएंगी. बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ मित्रता का भाव है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मूलांक 9 के लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. सरकारी काम में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ