हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, पढ़ें 2 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 2 अगस्त 2026 रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 2 अगस्त 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज 2 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज सावन कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत है. इस समय चोर पंचक लगे हुए हैं. इसके साथ ही आज भद्रा का साया रहेगा और पंचक लग रहे हैं. पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. आज बव, बालव और कौलव करण रहने वाला है. अतिगण्ड और सुकर्मा योग प्रभावी रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 2 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

कारोबार में दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें. व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर आपकी समस्या का समाधन होगा. आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा. कोई विशेष यात्रा भी आज संभव है.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आपके लिए आज का दिन शुभ है. सुबह से ही कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. घरेलू कार्यों में आपका पूरा दिन बीतेगा. आप उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल भी होंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आपकी कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

काम की व्यस्तता में परिवार को नजर अंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है. अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. कोई मन पसंद भोजन आपको मिल सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा. किसी व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा. व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है. आज अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर ही कोई भी कार्य करें. स्वास्थ्य का आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा जिनकी खातिरदारी में दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्नता दर्शाएंगे पर उनसे संभल कर रहें. अच्छे व्यक्तियों से आपकी भेंट हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: कन्या राशि में प्रवेश कर गए धनदाता शुक्र, मेष समेत 5 राशियों को देंगे शुभ परिणाम

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज अपने व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानी पूर्वक योजनाओं को अंजाम देना होगा. आप लापरवाही से काम ना करें. विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे. प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी, वाहन सुख भी मिल सकता है.

तुला राशि 

विज्ञापन

आज आपका लाभकारी निवेश बढ़ेगा. बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से आपको संबंधों का लाभ मिलेगा. आज वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जोखिम भरे और जवाबदारी वाले कामों में सावधानी आवश्यक है. आज आपको आर्थिक लाभ संभव है.

वृश्चिक राशि 

आपका व्यापार अच्छा चलेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी. आशानुरूप आमदनी भी आज के दिन होगी. वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं. निवेश से लाभ होने वाला है.

धनु राशि 

आप अपने दिन की शुरुआत भक्ति भावना से करेंगे. किसी स्थायी संपत्ति को क्रय-विक्रय करने से आपको लाभ होगा. आपको कार्य के अनुभव का फायदा मिलेगा. पारिवारिक वातावरण में आपके ना खुश रहने की सबको चिंता बढ़ेगी. किसी की भी निंदा न करें. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी.

मकर राशि 

आज समय पर काम होने से आपको राहत मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से आपको लाभ होगा. निवेश में आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके समय का सदुपयोग होगा. मित्रों के साथ देव-दर्शन भी होगें. आज खर्च अधिक होने की संभावना है.

कुंभ राशि 

आज आपको परिजनों इष्ट मित्रों से उपहार की प्राप्ति होगी. अपनी वाणी पर आपको संयम रखना होगा अन्यथा की स्थिति में काम बिगड़ सकते हैं. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. आपको आज अचानक धन की प्राप्ति संभव है.

मीन राशि 

आज आप दूसरों के भरोसे न रहें अन्यथा अपना नुकसान कर लेंगे. आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ होगा. कार्यस्थल पर कोई आपको प्रलोभन दे तो उससे बचें. परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी. दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें.

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: क्या है सावन में झूला झूलने की परंपरा के पीछे का इतिहास? जानिए इसका धार्मिक महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola