Aaj Ka Rashifal: साध्य योग से 12 राशियों पर कैसा प्रभाव? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन के बारे में जान सकते हैं, आइए 19 नवंबर मंगलवार का राशिफल और 12 राशियों के अपनाने योग्य उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 december 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 19 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। आज साध्य योग का निर्माण हो रहा है। 12 राशियों के लिए ये योग कैसा रहेगा? आज के दिन कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बिना वजह की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

तनाव का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से कष्ट मिल सकता है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

संतान के कारण कष्ट मिलेगा। गलत निर्णय कष्टदायक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।  हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शारीरिक कष्ट की संभावना है।विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पारिवारिक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा अथवा देशाटन की संभावना है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ