Elephant Ride Dream: स्वप्न शास्त्र की मान्यता है कि कोई भी सपना यूं ही नहीं आता है. हर सपना का कुछ न कुछ मलतब होता है. कहते हैं, सपने का हर दृश्य, हर एहसास आने वाले समय की ओर इशारा करते हैं. हालांकि यह संकेत गुप्त होते हैं, जिसे एक पारखी व्यक्ति और योग स्वप्न शास्त्री ही अच्छे से समझ सकता है. यहां ऐसे ही एक विशेष सपने की बात की गई हैं. वह है सपने में हाथी की सवारी. निस्संदेह यह कोई आम सपना नहीं है. आपको बता दें, हजारों सालों से हाथी को धन, ऐश्वर्य और शक्ति का प्रतीक माना गया है. आइए जानते हैं, ऐसे सपने क्या संकेत देते हैं?
मान-सम्मान में इजाफा
सपने में हाथी पर बैठना एक शुभ संकेत है. यह आने वाले समय के बारे में बताता है कि समाज और काम-धंधे की दुनिया में आपकी छवि निखरेगी और सम्मान बढ़ेगा. आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है.
करियर में तरक्की
जब जीवन में तरक्की के दिन शुरू होते हैं, तब ऐसे सपने अधिक आते हैं. यदि आप खुद एक शांत हाथी पर सवार देखते हैं, तो यह संकेत देता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा ओहदा पाने वाले हैं. प्रमोशन और लीडरशिप का मौका मिलने के योग हैं.
धन और सुख में वृद्धि
हाथी पर सवारी को अक्सर धन से जोड़ कर भी देखा जाता है. कहते यह सपना आर्थिक मजबूती को बढ़ाता है. जीवन में सुख, शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है. हर काम से लाभ होता है. तिजोरी भर जाती है. धन की दिक्कत खत्म हो जाती है. आदमी नोटों से खेलता है.
तनाव से मुक्ति
हाथी की सवारी के सपने को मनोविज्ञान में भी काफी अहम माना गया है. हाथी की सवारी का मतलब यह हुआ कि आपने हाथी को वश यानी नियंत्रण में कर रखा है. हाथी को बुद्धि का प्रतीक माना गया. मनोविज्ञान और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह मानसिक मजबूती और भावनाओं पर नियंत्रण का प्रतीक माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.