हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत इन 5 राशियों की कई समस्याओं का होगा अंत, राशि अनुसार जानें अपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 17 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए ठीक रहेगा या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 17 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग और दिशाशूल पश्चिम रहेगी, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है. चलिए अब जानें पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 17 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
कारोबार में चली आ रही परेशानियों का आज 17 अप्रैल 2026 को अंत होगा. साथ ही प्रशासन से जुड़े कार्य आपके संपर्कों के द्वारा पूरे होंगे. इसके अलावा अध्ययन में सफलता मिलेगी. हालांकि, दिनभर मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी.

वृषभ राशि: 
आज का दिन परिवार वालों के लिए महत्वपूर्ण है. रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे. हालांकि, निजी जीवन में भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें.

विज्ञापन

मिथुन राशि:
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें. परिजनों से चले आ रहे मतभेद आज समाप्त होंगे. हालांकि, जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा. बता दें कि आज रुका पैसा मिलने की भी उम्मीद है.

कर्क राशि: 
आज के दिन राजनीति में हुआ नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा. साथ ही आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. हालांकि, पूर्व में किए कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं. इसके अलावा शाम से पहले आपको आज किसी विशेष संत के दर्शन हो सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
किसी की देखदेखी न करें. अपने सामर्थ्य के अनुसार ही पैर फैलाएं. आज अचानक से कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है. इसके अलावा कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी, लेकिन दिनभर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.

कन्या राशि: 
निजी जीवन में चल रहा तनाव आज समाप्त हो सकता है. हालांकि, सुख-साधनों पर खर्च होगा. बता दें कि आज अनाज, तेल व तिलहन में निवेश करने से आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kedarnath Baba Ki Aarti: घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं केदार बाबा की विशेष कृपा, पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती

तुला राशि: 
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला है. हालांकि, पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें. शाम तक आप पेट संबंधित विकार से भी परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज वाहन सावधानी से चलाएं और सेहत पर ध्यान दें. बता दें कि परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा. इसके अलावा व्यापार व व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं.

धनु राशि: 
कार्यस्थल पर आपको कोई धोखा दे सकता है, इसलिए सतर्क रहें. हालांकि, शाम से पहले धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

मकर राशि: 
सोचे हुए कार्य अनुकूल समय पर पूरे होंगे. दिनभर अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें. बता दें कि विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से आज संतुष्ट रहेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आप समय पर काम करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल होंगे. उम्मीद है आपकी सजगता और मेहनत से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. साथ ही संतान की प्रगति होगी. इसके अलावा सामाजिक कामों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मीन राशि: 
आज हर किसी को अपने राज न बताएं. गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी. किसी काम में मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. इसके अलावा निर्माण कार्यों में गती आएगी. शाम से पहले आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola