Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य गोचर से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 September 2024: आज 16 सितंबर, सोमवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 16 september 2024 Today Horoscope astrology in Hindi

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 16 September 2024: दैनिक पंचांग के अनुसार आज यानी 16 सितंबर 2024 को भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर सुकर्मा योग का संयोग और धनिष्ठा नक्षत्र है। शुभ मुहूर्त सुबह 11:51 से 12:39 तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 07:39 से 09:11 मिनट तक है। आज के दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

शनि चंद्र का विश्व योग कर्म क्षेत्र में बढ़ा देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामलों में तनाव मिल सकता है। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

मित्र या भाई से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामले में सफलता मिलेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मंगल का परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक मामलों में तनाव हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्तों का उपचार करा दें।

मीन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ