Gochar 2024: सालों बाद बने बुध-शनि योग से 3 राशियों की चांदी, पूरी होगी हर मुराद!

Gochar 2024: शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और कर्मफल का दाता माने जाते हैं, वहीं बुध तेज चलने वाले ग्रह हैं और बुद्धि और व्यापार के स्वामी हैं। 18 सितंबर से बुध और शनि एक दूसरे से समसप्तक योग बना रहे हैं, जो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 3 राशियों के लिए शुभ फलदायी है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Gochar-2024-september-horoscope

Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे प्रभावशाली ग्रह शनि सभी नौ ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं। धीमी गति से चलने के कारण, शनि का प्रभाव किसी व्यक्ति के जीवन पर दीर्घकालिक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव कर्म के अनुसार न्याय करने वाले देवता हैं। उन्हें एक राशि में दोबारा आने में 30 साल लग जाते हैं। वहीं सभी नौ ग्रहों में बुध ग्रह चंद्रमा को छोड़ कर सबसे तेज चलने वाले ग्रह हैं। वे बुद्धि, तर्क, विचारशक्ति, कम्यूनिकेशन स्किल (संचार), कारोबार, धन लाभ आदि के स्वामी ग्रह हैं। सालों बाद बुधवार 18 सितंबर से बुध और शनि एक दूसरे से समसप्तक योग बना रहे हैं। इस योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन राशियों के जातकों के लिए बुध-शनि योग वरदान बन कर आया है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

बुध-शनि योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

बुध-शनि योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में पेशेंस और डिसिप्लिन बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। विशेषकर व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कारोबार में विस्तार होगा, नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। नौकरी में स्थिरता आएगी और प्रमोशन के अवसर भी मिल सकते हैं। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर गंभीर हो होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों लिए बुध-शनि का समसप्तक योग बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपकी रुचि धर्म-कर्म में बनेगी। सामाजिक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी। नौकरी में आप अपने काम में माहिर हो जाएंगे। तरक्की के मौके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थकान महसूस हो सकती है। रिलेशनशिप और लव लाइफ में गहराई आएगी। शादी के योग भी बन सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोग बुध-शनि का समसप्तक योग के असर से अधिक तार्किक और व्यावहारिक बनेंगे। आप अपने काम को अधिक व्यवस्थित तरीके से करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी आमदनी पर पड़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कारोबार में स्थिरता आएगी और लाभ का आर्जिन ऊंचा होगा। स्टूडेंट जातक हायर एजेक्शन के लिए विदेश जाने प्रयास करेंगे। आपको सफलता भी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलने से मन खुश रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ