Weekly Horoscope: 16 से 22 सितंबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल, उपाय, शुभ अंक और तिथि

Weekly Horoscope 16 September to 22 September 2024: ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल बताया है, आइए जानते हैं कि आपके लिए ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 16 September to 22 September 2024 grah gochar horoscope saptahik rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 16 September to 22 September 2024: सितंबर के महीने में कई व्रत-त्योहार हैं और इस महीने कई बड़े ग्रहों ने भी राशि परिवर्तन किया है। 16 सितंबर को भी ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 18 सितंबर को शुक्र ग्रह स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। 21 सितंबर तक चंद्र ग्रह, वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इन सब ग्रहों गोचर के अलावा 17 सितंबर को गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) और विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) भी है। इसी दिन पितृपक्ष की शुरुआत भी है। ये पूरा सप्ताह खास दिनों के साथ है।

विज्ञापन

12 राशियों के लिए ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? 16 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक आपका सप्ताह कैसा रहेगा? आपके लिए कौन से अंक शुभ रहेंगे? कौन सी तिथि उत्तम रहेगी और कौन से उपाय अपनाने इस सप्ताह लाभकारी रहेंगे? आइए ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट से साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और जिस काम को हाथ में लेंगे वो पूरा हो जाएगा। व्यापार करने वालों को बहुत से ऑर्डर मिलने की संभावना है।

धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबार की यात्रा में धन लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: छात्र वर्ग आने वाली परीक्षाओं के लिए खूब मेहनत करेंगे। युवा अपने गुस्से पर काबू रखें वरना इसका अंजाम बुरा हो सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 17, 18

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: कोई रुका हुआ कोर्ट केस आगे बढ़ेगा। परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले उस पर अच्छे से सोच-विचार कर लें।उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक सुकून के लिए प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ तारीख: 19, 22

विज्ञापन

उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

विज्ञापन

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन व इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। इसकी वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धन/आर्थिक स्थिति: इनकम के नए साधन बनेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: घर में सुख-शांति और अनुशासन बनाए रखने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। मानसिक शांति महसूस होगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सही रहेगा।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 20, 22

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: लोगों की इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। क्लाइंट को प्रसन्न रखें, तभी उनसे मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। काम के अत्यधिक दबाव की वजह से परिवार के लोगों पर क्रोधित हो सकते हैं। प्रेम संबंध में हैं तो उसमें मजबूती आने के आसार है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

शुभ तारीख: 18, 21

विज्ञापन

उपाय: पीली वस्तु का दान करें। भाग्यफल: 10 में से 9 अंक

विज्ञापन

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: ढेर सारी खुशियां आएंगी। कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे, प्रमोशन मिल सकती है। किसी प्रोजेक्ट में भी निवेश कर सकते हैं।

धन/आर्थिक स्थिति: युवा अपने समय का सदुपयोग करें। बिना प्रूफ के किसी को भी उधार देने से बचें।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: दाम्पत्य जीवन में प्यार और मिठास भरी रहेगी। स्वास्थ्य: सेहत संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है।

शुभ तारीख: 17, 19

विज्ञापन

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। बड़ी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों में आने से बचें।

धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश ना करें।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी माह अच्छा रहेगा। संतान की प्रगति आपको प्रफुल्लित करेगी। विवाह से संबंधित बातें भी सफल रहेंगी।

स्वास्थ्य: सेहत संबंधी परेशानी होगी, अच्छा रहेगा अगर शुरू में ध्यान दे दें।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 18, 21

उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: बेहतर भविष्य के लिए जाॅब परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना होगा तभी मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदे के योग हैं। माह के अंत में रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: युवा करियर बनाने की बजाय इधर-उधर टाइम ख़राब करेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य: सेहत बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 16, 19

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, यदि क्रोध किया तो बनती बात बिगड़ सकती है। जो लोग नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, उनको कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: काफी समय के बाद मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: शुरुआत में सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ तारीख: 16, 21

विज्ञापन

उपाय: हर रोज कौए को रोटी दें।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

विज्ञापन

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: मुश्किल काम को भी आसानी से कर लेंगे। हालांकि काम की शुरुआत में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके परिणाम उचित मिलेंगे। व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव में रह सकते हैं। युवाओं को नई नौकरी पाने के लिए पहले से ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: उधर से पैसा वापिस मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: काम की वजह से परिवार के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।

स्वास्थ्य: गिरने या चोट लगने की संभावना है। शुभ तारीख: 18, 20

विज्ञापन

उपाय: बेलपत्र के पेड़ की पूजा करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

विज्ञापन

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: मेहनत के हिसाब से ही फल मिलेगा। नई नौकरी की तलाश करने वाले लोग बहुत सी परेशानियों का सामना कर सफल होंगे। व्यापार में बड़े लोगों से संपर्क बहुत ही फायदा लेकर आएगा।

धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायक रहेगी। घर के लिए कोई बड़ा सामान लेने के बारे में सोचेंगे।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: बच्चों को ध्यान लगाकर पढ़ने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। घर-परिवार की छोटी-मोटी समस्याओं की वजह से चिंतित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ तारीख : 18, 19

उपाय: हर रोज केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी, जो लंबे समय से रोजगार के लिए परेशान थे। नौकरीपेशा व्यक्ति टारगेट पूरा करेंगे, सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ होगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: युवा अपनी इच्छाओं को कंट्रोल में रखें नहीं तो खुद ही पछताना पड़ सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए उनकी हर बात मानेंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य: ज्यादा काम की वजह से थकान और सुस्ती हावी हो सकती है।

शुभ तारीख : 19, 22 उपाय- पूर्वजों के लिए दान करें।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

विज्ञापन

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: दिनचर्या में किए गए परिवर्तन अचानक प्रगति दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और आत्मबल द्वारा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। व्यापार में काम को अंजाम देने में सफल होंगे।

धन/आर्थिक स्थिति: भूमि-भवन या वाहन आदि से जुड़े सुख के लिए सकारात्मक रहेगा।

विज्ञापन

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: प्रॉपर्टी की क्रय-विक्रय संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। छात्रों के लिए ये माह बहुत बिजी रहने वाला है। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने वैवाहिक जीवन पर हावी न होने दें।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों में कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ तारीख: 19

उपाय: काले कुत्ते को खाना खिलाएं।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ