Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही शतभिषा नक्षत्र, शुक्ल योग और दिशाशूल उत्तर रहेगी व कुछ ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा. इसके अलावा आज ही बैशाखी का महापर्व मनाया जा रहा है. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 14 अप्रैल 2026, मंगलवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
आज आप कम बोलें, लेकिन अच्छा बोलें अन्यथा किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है. हालांकि, कई स्रोतों से धन लाभ होना संभव है. इसके अलावा निजी कार्यों के चक्कर में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी. बता दें कि आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. शाम से पहले कोई यात्रा भी हो सकती है.
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. समय की अनुकूलता का आभास होगा. बता दें कि बड़े सौदों को करने के लिए समय शुभ है. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे, जबकि विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे. इसके अलावा विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय उपयुक्त है.
मिथुन राशि:
आज आप पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे. साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा होगी. हालांकि, नौकरी में परिश्रम निरर्थक हो सकता है. आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, लेकिन विवाह प्रयास सफल रहेंगे.
कर्क राशि:
दिन की शुरुआत में आलस रहेगा. साथ ही कर्क राशि वालों को करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच होगा. हालांकि, धन की प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा यात्रा सफल रहेगी.
सिंह राशि:
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हालांकि, कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना होगा. बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. आज ऑफिस के लोगों से आपको तालमेल बिठाकर चलना होगा, नहीं तो परेशान ही रहेंगे.
कन्या राशि:
आज व्यापार से सम्बंधित नई योजनाएं बनेंगी. साथ ही आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा और राजकीय सहयोग मिलेगा. हालांकि, रात से पहले अपनों से मनमुटाव हो सकता है.
तुला राशि:
आज आप अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे. साथ ही धन लाभ होगा. हालांकि, आलस की अधिकता से कुछ कार्यों में विलंभ हो सकता है. इसके अलावा संतान के विवाह के लिए किए किए गए प्रयास सफल रहेंगे.
वृश्चिक राशि:
आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे. इसके अलावा लाभ के अवसर हाथ आएंगे. साथ ही सामाजिक कार्य में सफलता हासिल करेंगे. शाम से पहले स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद भी मिलेगा.
धनु राशि:
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता लाएगा. बता दें कि आज की गई यात्रा व निवेश सफल रहेगा. हालांकि, आज आप पेट से संबंधी रोगों से परेशान रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
मकर राशि:
आज न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेंगे. इसके अलावा वाहन इत्यादि में सावधानी बरतें क्योंकि मामूली चोट लगने के योग हैं. साथ ही किसी से वाद-विवाद हो सकता है.
कुम्भ राशि:
आज किया निवेश आपके लिए कम अच्छा रहेगा, इसलिए निवेश में रिस्क न लें. हालांकि, स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज आप झूठ बोलने से भी बचें.
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. कारोबार में विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ होगा. हालांकि, संतान की चिंता रहेगी. शाम से पहले आप बिजली के उपकरण खरीद सकते हैं, जिसमें अच्छा धन खर्च होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines