Aaj Ka Rashifal 13 September 2022: आज दिनांक 13 सितंबर 2022 और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
अभी पढ़ें – इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, यहां जानें- तिथि, कलश स्थापना समय समेत तमाम जानकारी
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। जॉब ढूंढ रहे लोगों की तलाश आज ख़त्म होगी। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग- पीला
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको अपने बजट को देखते हुए खर्चा करने की जरूरत है। ऑफिस में इधर-उधर की बातों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। अपने किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोडा सतर्क रहने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा कायम रहेगा। आपको व्यवसाय में थोड़ा घाटा होने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग – हरा
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑनलाइन माध्यम से आज अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी दोस्त को दिए हुए रुपए आज वापस मिलेंगे, सोशल मीडिया पर आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आज अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान बनायेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
कर्क राशि (Cancer)
किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। लेखकों की आज कोई लिखी गई किताब पब्लिश होगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद ले सकते हैं। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राऊन
सिंह राशि (Leo)
शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। बड़ों के प्यार से घर का माहौल उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आपको अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज ख़त्म होगी, इससे रिश्ते में एकता आयेगी। लवमेट को आज कोई गिफ्ट मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते मिठास बढ़ेगी।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – आसमानी
कन्या राशि (Virgo)
आपके काम से खुश होकर आपके बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट करने का विचार बना सकते हैं। आपको अपने खान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। सर्जरी कराने का विचार बना रहे लोग आज किसी अच्छे सर्जन से मिल सकते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग- सफेद
तुला राशि (Libra)
आज आपका दिन कारोबार में अच्छा लाभ कराने वाला है। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू खर्चों से बचें। राजनीति से जुडें लोगों का मान सम्मान बढे़गा। अपने स्टाफ के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं।दाम्पत्य रिश्ते में आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में आपके सहयोगी काम में आपकी मदद करेंगे। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह से ही अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार करें। अपने पार्टनर को बाहर घुमाने का प्लान बनायेंगे।लवमेट के रिश्ते में आपसी ताल मेल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फॉलोअर्स में वृद्धि होगी। कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत से अच्छे रिजल्ट के योग है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग- केसरिया
मकर राशि (Capricorn)
ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। परिवार में आज किसी ख़ास अतिथि के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस में आपके मेहनती कार्यों से बॉस काफी ज्यादा इम्प्रेस होंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आपके जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी बात को शेयर करेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – संतरी
अभी पढ़ें – लव के मामले में वरदान जैसा रहेगा आज का दिन, सभी मूलांक वाले यहां जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति को आज अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जो आगे चलकर उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, आपको केस में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
मीन राशि (Pisces)
इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर हो रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हल्दी पीला
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines