IND vs NZ: हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें सेडन पार्क की पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज में बढ़त बनाई हुई है. आइए जानते हैं हैमिल्टन की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

IND vs NZ

जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. वहीं चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता. चारों मैचों में बल्लेबाजों का जलवा दिखने को मिला है. चौथे टी20 में तो न्यूजीलैंड ने 250 से ऊपर का स्कोर बनाया. गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई है. स्पिनर्स का बिल्कुल भी कमाल देखने को नहीं मिला है. अब सभी की नजरें पांचवें और आखिरी मुकाबले पर टिकी हैं. दोनों टीमें मुकाबला जीतना चाहेंगी. पांचवां मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में होने वाला है. ऐसे में नजरें इस बात पर रहेंगी कि सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी या गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सेडन पार्क, हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

सेडन पार्क स्टेडियम की बाउंड्री काफी छोटी है. ये चीज बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. बल्लेबाज बॉल को मैदान के बाहर आराम से पहुंचा सकते हैं. अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक गया तो वो बड़ा स्कोर बना सकता है. पिच में तेज गेंदबाजों को शुरुआत थोड़ा मदद मिल सकती है. सीम मूवमेंट और स्विंग देखने को मिल सकती है. मैच के आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना इस पिच पर काफी आसान माना जाता है.

विज्ञापन

पहले बैटिंग करने वाली टीम को शुरुआती कुछ ओवर आराम से खेलने पड़ेंगे. साथ ही साथ टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है. श्रेयस अय्यर ने चारों मुकाबलों में पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सेडन पार्क में एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रनों का है. सेडन पार्क में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं. वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

हैमिल्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे हैं. ऐसे में टीम इंडिया बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेगी. प्लेइंग-11 में बदलाव भी हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंंशी को मौका मिल सकता है. भारत ने हैमिल्टन में पिछली बार 6 साल पहले जीत हासिल की थी. हैमिल्टन में टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. एक मुकाबले में भारत को 4 रन से हार मिली थी. वहीं दूसरा मुकाबला टाई रहा था. भारत ने सुपर ओवर में मुकाबला जीता था. न्यूजीलैंड का इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन रहा है. हैमिल्टन न्यूजीलैंड ने 14 में से 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. कीवी टीम ने पिछले चार मुकाबले अपने लगातार जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ