वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई हुई है. आइए आपको बताते हैं कि पांचवें मैच में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.

IND vs NZ

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी?

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले चार मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने 3-1 से सीरीज में बढ़त बनाई हुई है. पहले तीन मुकाबले टीम इंडिया ने जीते. वहीं चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. सभी मैचों में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. खैर अब सभी की नजरें पांचवें और आखिरी मैच पर टिकी हैं. दोनों टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत करना चाहेंगी. भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में इस बार बड़े बदलाव हो सकते हैं. बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

बल्लेबाजी में हो सकता है बदलाव

संजू सैमसन के लिए न्यूजीलैंड की सीरीज अभी तक ज्यादा खास नहीं रही है. सीरीज में उन्होंने 67, 14, 18, 4 रन बनाए हैं. पांचवें मुकाबलें उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन नज़र आएंगे. इसके बाद श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का नंबर आएगा.

विज्ञापन

शिवम दुबे की हो सकती है वापसी

अक्षर पटेल की जगह पांचवें टी20 में शिवम दुबे को खिलाया जा सकता है. उनका सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने खूब रन लुटाए हैं. दुबे ने एक मैच भी नहीं खेला है. वो पांचवें मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सभी की वाहवाही लूट सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी की जगह बरकरार रहने की उम्मीद है. नमन धीर की जगह कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है. टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर रहा है. वहीं तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव के हाथ में होगी. अर्शदीप को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हो सकती है. वो चौथे टी20 में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह.

कब और कहां होगा पांचवां मैच?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला कल, रविवार 1 नवंबर को खेला जाएगा. सेडन पार्क, हैमिल्टन में मुकाबले का आयोजन होगा. पहले दो मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर हुए थे. तीसरे मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया था. वहीं चौथा मैच ईडन पॉर्क, ऑकलैंड में हुआ था. हैमिल्टन में भी भारत का अच्छा रिकॉर्ड रहा है. भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ