हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 February 2026: सोमवार को जानकी जयंती पर मासिक जन्माष्टमी और कालाष्टमी का संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 9 फरवरी 2026, वार सोमवार को जानकी जयंती है. साथ ही मासिक जन्माष्टमी और मासिक कालाष्टमी का संयोग बन रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 9 फरवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 9 February 2026: धार्मिक दृष्टि से 9 फरवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन खास है क्योंकि जानकी जयंती के साथ-साथ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और मासिक कालाष्टमी का भी संयोग बन रहा है. ऐसे में आज माता जानकी, काल भैरव और कृष्ण जी की उपासना जरूर करें. इससे न सिर्फ आपको भय व नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी, बल्कि जीवन में प्यार और सुख-शांति का वास भी होगा. आइए अब जानते हैं 9 फरवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

तिथि और नक्षत्र

आज के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हुई है, जो दिन के अंत तक रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर विशाखा नक्षत्र रहेगा.

योग

9 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत वृद्धि योग से हुई थी, जो सुबह 12:51 मिनट तक था. इसके बाद दिन के अंत तक अब ध्रुव योग रहने वाला है.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बालव है, जिसका समापन शाम में 06:13 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक कौलव करण रहने वाला है.

9 फरवरी 2026 का शुभ समय

9 फरवरी 2026 का अशुभ समय

ये भी पढ़ें- Valentine Day 2026: 14 फरवरी को 3 राशियों के जीवन में खिलेगा प्यार का फूल, चंद्र गोचर के प्रभाव से कम होंगे कपल्स के बीच के फासले

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 07 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 01 बजकर 19 मिनट पर (10 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: तुला राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola