Valentine Day 2026: 14 फरवरी को 3 राशियों के जीवन में खिलेगा प्यार का फूल, चंद्र गोचर के प्रभाव से कम होंगे कपल्स के बीच के फासले

Valentine Day 2026 Rashifal: वैलेंटाइन डे पर सुख के दाता ग्रह ‘चंद्र’ का नक्षत्र गोचर हो रहा है, जिस कारण 14 फरवरी 2026 को कुछ राशियों के जीवन में प्यार का फूल खिलेगा. यहां पर आज जान सकते हैं कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर किस वक्त और किस नक्षत्र में चंद्र ग्रह का गोचर होगा. साथ ही आपको उन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए चंद्र ग्रह का वैलेंटाइन डे पर गोचर करना अच्छा रहेगा.

Valentine Day 2026

Credit- News24 Graphics

Valentine’s Day 2026 Rashifal: हर साल 14 फरवरी को प्रेम, रोमांस और स्नेह का उत्सव यानी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. ज्योतिष दृष्टि से भी इस बार वैलेंटाइन डे खास है क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है, जिसे शास्त्रों में सुख, मन, माता से रिश्ता, भावनाओं और मानसिक स्थिति का दाता माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को चंद्र ग्रह धनु राशि में रहते हुए शाम में करीब 6 बजे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में कदम रखेंगे. इससे पहले वो पूर्वाषाढा नक्षत्र में संचार कर रहे होंगे. 14 फरवरी 2026 की शाम से लेकर 15 फरवरी 2026 की शाम तक चंद्र ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में ही रहने वाले हैं. हालांकि, 15 फरवरी 2026 को सुबह 12 से 1 बजे के बीच चंद्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर लेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं वैलेंटाइन डे पर चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर करना किन सिंगल लोगों को उनके प्यार से मिलवाएगा और कौन-कौन सी राशियों के विवाहित जातकों को जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिंगल कर्क राशि वालों का जीवनसाथी से मुलाकात करने का सपना सच हो सकता है. इसके अलावा आपके रिश्ते को घरवालों की मंजूरी भी मिल सकती है. वहीं, जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वो भी अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. विवाहित जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा. उम्मीद है कि आपको अपने जीवनसाथी को समझने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जिन लोगों को अभी तक एक बार भी प्यार नहीं हुआ है, उन्हें लव एट फर्स्ट साइट हो सकता है. सबसे खास बात ये है कि सामने वाला व्यक्ति भी आपके प्यार में दीवाना हो सकता है. जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं या जिन जातकों की शादी पक्की हो चुकी है, उन्हें अपने लव पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आप दोनों के बीच की दूरियां काफी कम होंगी. विवाहित जातकों के लिए भी 14 फरवरी 2026 का दिन खुशनुमा रहेगा.

मीन राशि

कर्क और वृश्चिक के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी 14 फरवरी 2026 का दिन खास रहेगा. जो लोग मन ही मन किसी दोस्त को पसंद करते हैं, वो बिना डरे सामने वाले व्यक्ति से अपनी भावना का साझा करेंगे. उम्मीद है कि सामने से भी सकारात्मक जवाब आएगा. इसके अलावा विवाहित कपल्स के बीच भी फासले कम होंगे. लव पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने के लिए वैलेंटाइन डे मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ