हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 8 January 2023: आज रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में करें सभी शुभ कार्य, अवश्य सफल होंगे

विज्ञापन

Aaj ka panchang 8 january 2023: आज रविवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि पूरे दिन रात रहेगी। आज पुष्य नक्षत्र भी है जिसके कारण रवि पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.50 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.00 बजे तथा चन्द्रास्त 8.26 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: Raviwar Ke Upay: रविवार को करें सूर्य के उपाय, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 4.17 बजे से 4.58 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.17 बजे से 4.58 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.43 बजे से 11.25 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.06 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.30 बजे से 2.12 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.27 बजे से 1.45 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) दोपहर 4.22 बजे से 5.40 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.55 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.53 बजे से 3.12 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.50 बजे से रात्रि 9.12 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा।

पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार द्वितीया तिथि पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि और रवि पुष्य योग आज पूरे दिन और रात्रि रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय रात्रि 10.54 बजे से अर्द्धरात्रि 12.42 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.19 बजे से 3.01 बजे तक है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola