हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 July 2026: आज सोमवार को करें महादेव की पूजा, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और करण

Aaj Ka Panchang: आज 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए खास है. सोमवार के दिन शिव जी की पूजा की जाती है. आप शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. चलिए पंचांग से जानें 6 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 3 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. षष्ठी तिथि का समापन दोपहर में 01 बजकर 47 मिनट पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आज दिन में भद्रा का साया रहेगा इसके साथ ही आडल और विडाल योग बन रहा है. सुबह में 5 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 09 मिनट तक रवि योग बन रहा है. दिशाशूल पूर्व रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

नक्षत्र, योग और करण

आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का समापन शाम को 4 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. सौभाग्य योग बन रहा है. यह योग शाम को 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शोभन योग का निर्माण होगा. इसके अलावा करण की बात करें, तो वणिज करण दोपहर को 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण रात को 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बव करण आरंभ होगा.

ये भी पढ़ें – Gita Updesh: जीवन में कभी न करें इन 4 चीजों का घमंड, अहंकार बन सकता है विनाश का कारण

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:29
सूर्यास्त – शाम 07:23
चन्द्रोदय – रात 11:21
चन्द्रास्त – सुबह 10:57

ये भी पढ़ें – Guru Gochar: गुरु पद नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज 6 जुलाई 2026 के दिन की नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. कर्क राशि में बुध और गुरु की युति का निर्माण हो रहा है. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola