Guru Gochar: गुरु पद नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की
Guru Nakshatra Gochar Today: गुरु ग्रह नक्षत्र पद गोचर करने वाले हैं. गुरु ग्रह आज 4 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के प्रथम पद से द्वितीय पद में गोचर करेंगे. इस पद नक्षत्र गोचर से कई राशियों को लाभ होगा.

Guru Nakshatra Gochar Today: देवगुरु बृहस्पति 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे. अब गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे. इसके बाद 19 जुलाई को तृतीय पद में गोचर कर जाएंगे.
गुरु गोचर राशिफल
2 / 6गुरु ग्रह पद नक्षत्र गोचर के प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला और मीन राशि के लोगों को लाभ होगा. इन लोगों को करियर और कारोबार के मामले में लाभ मिलेगा. इन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
मेष राशि
3 / 6गुरु ग्रह का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करना मेष राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. इन लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि होगी. ये भी पढ़ें - Gita Updesh: जीवन में कभी न करें इन 4 चीजों का घमंड, अहंकार बन सकता है विनाश का कारण
मिथुन राशि
4 / 6मिथुन राशि वालों के लिए गुरु पद नक्षत्र गोचर फायदेमंद रहेगा. इन लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ होगा. अचानक से धनलाभ हो सकता है. किसी बड़ी डील के होने से मन खुश रहेगा. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों को गुरु गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. ये भी पढ़ें - Mangal Gochar: चंद्रमा के नक्षत्र में मंगल गोचर से होगा लाभ, मेष समेत 4 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता
मीन राशि
6 / 6मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की करेंगे. घर और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.