Aaj Ka Panchang 5 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 जुलाई 2026 दिन रविवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि का समापन दोपहर को 1 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा. आज रवि योग के साथ ही आडल और विडाल योग बन रहा है. दिशाशूल पश्चिम रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
नक्षत्र, योग और करण
आज दोपहर को 3 बजकर 12 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा. पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. शाम को 4 बजकर 40 मिनट तक आयुष्मान योग रहने वाला है. इसके बाद सौभाग्य योग का आरंभ होगा. अगर करण की बात करें, तो तैतिल करण दोपहर को 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाग गर करण शुरू होगा. गर करण रात को 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा बाद में वणिज करण आरंभ होगा.
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 05:28
सूर्यास्त – शाम 07:23
चन्द्रोदय – रात 10:52
चन्द्रास्त – सुबह 10:00
ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान
शुभ समय
अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
आज 5 जुलाई 2026 को नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री अवस्था में हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह कर्क राशि में मौजूद हैं. कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति बन रही है. इस पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
23 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines