---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 March 2026: आज होली से हुई चैत्र माह की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है. साथ ही मां दुर्गा को समर्पित चैत्र माह की शुरुआत हो गई है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 4 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Panchang 4 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. आज सुबह से लेकर दोपहर 04:49 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज ही रंगों वाली होली खेली जाएगी. साथ ही चैत्र माह का आरंभ हो गया है, जो कि 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. चलिए अब जानते हैं होली के दिन के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वा फाल्गुनी रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:38 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के समापन तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

बता दें कि होली के दिन की शुरुआत धृति योग से हुई है, जो सुबह 08:52 मिनट तक रहेगा. हालांकि, धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (5 मार्च 2026) की सुबह तक रहने वाला है. इसके अलावा आडल योग सुबह 07:39 से लेकर सुबह 12:59 मिनट तक रहेगा.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन दोपहर 04:49 मिनट पर होगा. कौलव के बाद अगले दिन की सुबह तक तैतिल करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 43 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 22 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

4 मार्च 2026 का शुभ समय

4 March 2026 Ka Shubh Muhurat

4 मार्च 2026 का अशुभ समय

4 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: सिंह राशि से कन्या राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: मीन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 11:50 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola