Aaj ka Panchang, 4 December 2022: आज रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 6.00 बजे तक रहेगी। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगा।

आज पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार पूरे दिन-रात अश्विनी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.36 बजे होगा। चन्द्रोदय 15.06 बजे तथा चन्द्रास्त 28.47 बजे होगा।

विज्ञापन

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 3.50 बजे से 4.33 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.50 बजे से 4.33 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.07 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम सुबह 11.33 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक रहेगा। यमघंट योग दोपहर 12.59 बजे से 1.41 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 11.54 बजे से 1.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) आज दोपहर 3.55 बजे से 5.15 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पश्चिम दिशा में शूल रहेगा।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। रविवार को सुबह 9.34 बजे से दोपहर 12.11 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.29 बजे से 2.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.23 बजे से 8.47 तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ