हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 4 April 2023: जानिए क्या है आज मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 4 April 2023: आज मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। प्रदोष सुबह 8.05 बजे है, उसके बाद चतुर्दशी आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.45 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.12 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.48 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.38 बजे से 9.29 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.39 बजे से 2.29 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.58 बजे से 7.48 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.38 बजे से 9.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.19 बजे से 11.09 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.16 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.32 बजे से 5.06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भगवान दत्तात्रेय की पूजा से मिलती हैं समस्त तांत्रिक सिद्धियां, ऐसे करें पूजा

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.56 बजे से दोपहर 2.04 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग का समय सुबह 9.36 बजे से अगले दिन सुबह 6.14 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 3.39 बजे से 5.22 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola