Aaj ka Panchang, 30 November 2022: आज बुधवार को बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त, करें कोई भी शुभ कार्य

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang, आज का राहुकाल, आज का पंचांग
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 30 November 2022: आज बुधवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि 9.00 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी आरंभ होगी। आज सुबह 7.11 बजे तक धनिष्ठा तथा अगले दिन (1 दिसंबर 2022 को) सुबह 6.13 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। चन्द्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 6.55 बजे होगा तथा सूर्यास्त का समय शाम 5.23 बजे रहेगा। चन्द्रोदय 12.48 बजे होगा और चन्द्रास्त 24.11 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार  दुष्ट मुहूर्त दोपहर 11.48 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.48 बजे से 12.30 बजे तक तथा कंटक योग दोपहर 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम दोपहर 4.00 बजे से 4.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.00 बजे से 9.42 बजे तक तथा यमगंड सुबह 8.13 बजे से 9.32 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 1.28 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.55 बजे से 9.32 तक क्रमशः लाभ और अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इसके बाद सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.09 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.05 बजे से 5.23 बजे तक लाभ, एवं सायं 7.05 से 10.28 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन चौघड़ियों में राहुकाल को टाल कर सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ