Vastu Tips: हिंदू धर्म में प्राचीन समय से ही विभिन्न पशु-पक्षी पालने की परंपरा रही है। भारत में ज्योतिष के हिसाब से पशु-पक्षियों को भी शुभ और अशुभ माना गया है। तोता, मैना, मोर, नीलकंठ जैसे कई पक्षी हैं जिन्हें घर में पालने की सलाह दी जाती है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि कई पक्षी इतने शुभ माने गए हैं कि उन्हें देखने मात्र से ही कार्य पूरा हो जाता है।

जी हां, ज्योतिष में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिनसे हम दिन कैसा बीतेगा, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। शकुन शास्त्र में भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए गए हैं। इनके अनुसार यदि सुबह आपको अपने घर में कौनसे पक्षी दिखाई देते हैं, इसके आधार परआप अपना पूरे दिन का भाग्य जान सकते हैं। जानिए ऐसे ही पक्षियों के बारे में

विज्ञापन

घर पक्षियों का दिखना है शुभ संकेत (Vastu Tips)

चिड़िया या गौरेया का घर में आना अथवा वहां पर घोंसला बनाना बहुत ही शुभ माना गया है। यह बात अलग है कि आजकल पेड़-पौधों की संख्या कम होने के कारण चिड़ियाएं दिखनी बंद हो गई हैं। फिर भी यदि आपको सुबह-सुबह अपने घर में चिड़ियाओं की चहल-पहल सुनाई दें तो यह अच्छा संकेत हैं। माना जाता है कि ऐसा होना घर में आने वाली खुशियों का संकेत देता है।

इसी तरह यदि सुबह के समय आपको तोता, मोर अथवा नीलकंठ का दर्शन हो तो इसे भी ज्योतिष में शुभ माना गया है। सुबह-सुबह इन पक्षियों के दर्शन होना व्यक्ति के पूरा दिन अच्छा बीतने का संकेत हैं। इसलिए जब भी आपको कोई बड़ा काम करना हो तो उसकी शुरूआत उसी दिन करें।

विज्ञापन

सुबह के समय मुर्गे की बांग सुनाई देने को भी शुभ माना गया है। वैसे तो आजकल सभी शहरों में बड़े-बड़े मुर्गीफार्म हैं। फिर भी वहां पर मुर्गे की बांग बहुत कम सुनाई देती हैं। हालांकि गांवों में स्थिति अभी अलग है। वहां पर अभी भी कई बार सुबह-सुबह मुर्गे की आवाज सुनाई दे जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऐसा होने पर व्यक्ति का सौभाग्य जाग उठता है।

विज्ञापन

घर से निकलते समय यदि सामने की ओर या रास्ता पार करते हुए तोता, मोर, नीलकंठ, सफेद कबूतर, गौरेया अथवा मैना पक्षी दिख जाएं तो यह भी एक शुभ संकेत है। यह बताता है कि आपको अपने कार्य में हर हाल में सफलता मिलेगी और सफलता की नई ऊंचाईयों को छुएंगे।

कौआ, चील या बाज पंजे में मांस का टुकड़ा लिए हुए दिख जाएं तो इसे भी शुभ माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी खास काम से जा रहे हैं और रास्ते में ये पक्षी मांस का टुकड़ा ले जाते हुए दिखे तो आपको सौ फीसदी सफलता मिलेगी। यही नहीं यदि वो मांस का टुकड़ा आपके आगे गिरा दें तो इसका अर्थ हैं कि आपको अपनी उम्मीद से बहुत ज्यादा कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ