Aaj ka Panchang, 24 November 2022: आज गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि का आरंभ सुबह 4.29 बजे हुआ है और अगले दिन 25 नवंबर को रात्रि 1.38 बजे तक रहेगी। चन्द्रमा सायं 7.37 बजे तक अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 6.50 बजे होगा तथा सूर्यास्त का समय शाम 5.24 बजे रहेगा। चन्द्रोदय 7.04 बजे होगा और चन्द्रास्त 17.40 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.21 बजे से 11.04 बजे तक और दोपहर में 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.21 बजे से 11.04 बजे तक तथा कंटक योग दोपहर 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम दोपहर 4.00 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा। आज के पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार यमघण्ट योग सुबह 7.32 बजे से 8.15 बजे तक तथा यमगंड सुबह 6.50 बजे से 8.09 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 1.26 बजे से दोपहर 2.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।

आज दोपहर 12.20 बजे से रात 8.44 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। इसी प्रकार सूर्योदय से सायं 7.37 बजे तक यायिजययोग रहेगा। इन योगों में आवश्यक कार्य आरंभ किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

सुबह 6.50 बजे से 8.10 बजे तक तथा दोपहर में 4.05 बजे से 5.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12.07 बजे से 2.46 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन चौघड़ियों में राहुकाल को टाल कर सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ