Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Margi Guru 2022: ज्योतिष के हिसाब से नवंबर माह बहुत ही उठापटक वाला रहा है। गुरुवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर वक्री गुरु भी मीन राशि में मार्गी हो जाएगा। इसका व्यापक असर सभी राशियों पर होगा। ऐसे में जन्मकुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति के आधार पर यह घटना कई राशियों के लिए शुभ रहेगी तो कईयों के लिए अशुभ भी रहेगी।
पंचांग के अनुसार इसी वर्ष 13 अप्रैल 2022 को गुरु ग्रह ने स्वराशि मीन में प्रवेश किया था। यहां पर वह वक्री गति से चल रहे थे। अब 24 नवंबर (गुरुवार) को वह वक्री गति त्याग कर मार्गी हो जाएगा। गुरु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। यहां पढ़िए कि गुरु का मार्गी होना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Margi Guru 2022: देवगुरु 24 नवंबर को होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की हर इच्छा करेंगे पूरी
गुरु का अपनी राशि में मार्गी होना मेष, वृषभ, कन्या, कुंभ और मीन राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नौकरी परिवर्तन हो सकता है अथवा प्रमोशन हो सकता है। लंबे समय से रूका हुआ पुराना पैसा वापिस मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा तथा आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में भी सहयोग और प्रेम का माहौल रहेगा। इन राशियों के वे स्टूडेंट जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। अविवाहित युवाओं को मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं और फायदा कमा सकते हैं।
गुरु का यह गोचर सभी राशियों के लिए अनुकूल सिद्ध नहीं होगा। कई राशियों के जातकों पर इसका बुरा असर भी पड़ेगा। जानिए इन राशियों के भविष्य के बारे में बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
गुरु का गोचर सिंह राशि के आठवें भाव में होगा जिसकी वजह से इनके जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। कोर्ट केस में फंस सकते हैं, बिना वजह दूसरों से उलझना भारी पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र तनाव में आ सकते हैं जिनका नकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
इस राशि के लोगों की कुंडली में गुरु शत्रु भाव यानि छठे घर में गोचर करेगा। Rashifal 2023 के अनुसार इन्हें समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और ये धार्मिक कार्यों में संलग्न होंगे। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। यदि सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देंगे तो निश्चित रूप से लाभ होगा अन्यथा हानि हो सकती है। प्रत्येक गुरुवार को व्रत करने से इन्हें लाभ होगा।
इस राशि के चौथे घर में बृहस्पति का गोचर होगा जो कष्टदायी रहेगा। इन्हें कहीं से आकस्मिक लाभ हो सकता है परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, अतः वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। गुरु के उपाय करना इनके लिए शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।