Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 22 July 2023: आज शनिवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि है। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.30 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.18 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: घर में इन 5 चीजों की बर्बादी कर देगी आपको कंगाल, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.36 बजे से 7.26 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.31 बजे से 7.26 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.49 बजे से 2.44 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.39 बजे से 4.33 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.10 बजे से 3.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.01 बजे से 10.44 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: आज ही अपनाएं ये 5 उपाय, घर से तुरंत दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
आज सुबह 7.28 बजे से 9.09 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.57 बजे से सायं 5.39 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.57 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.33 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग सुबह 5.46 बजे से दोपहर 4.48 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.43 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9.46 बजे से 11.34 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।