Aaj Ka Panchang 21 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हुई है, जो कि रात 11:56 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अगले दिन (22 मार्च 2026) की सुबह तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके अलावा आज ही चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां चंद्रघंटा को समर्पित है. साथ ही मत्स्य जयंती और गणगौर व्रत रखा जा रहा है. चलिए अब जानते हैं 21 मार्च 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत से सुबह 12 बजकर 37 मिनट तक अश्विनी था, जिसके बाद अब दिन के अंत तक भरणी रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज
योग
दिन की शुरुआत से लेकर शाम 7 बजे तक इन्द्र योग रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक वैधृति योग रहेगा. वहीं, दोपहर 03:07 से सुबह 06:56 मिनट तक रवि योग और सुबह 06:58 से दोपहर 03:07 मिनट तक विडाल योग रहेगा.
करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में तैतिल रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:15 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद रात 11:56 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 09 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर
- चन्द्रास्त- रात 10 बजकर 37 मिनट पर
21 मार्च 2026 का शुभ समय
21 मार्च 2026 का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- चंद्र ग्रह: मेष राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और शनि ग्रह: मीन राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines