Aaj ka Panchang 19 December 2025: पितरों की पूजा के लिए पौष अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन की गई पूजा सीधे पितरों तक पहुंचती है. इसके अलावा कुछ लोग पौष अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान भी देते हैं. माना जाता है कि इससे पूर्व के पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली का स्थायी वास होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की आखिरी अमावस्या यानी पौष अमावस्या आज 19 दिसंबर को है. आइए अब विस्तार से जानते हैं 19 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय: सुबह 07:09
- सूर्यास्त: शाम 05:28
- चन्द्रोदय: सुबह 06:24
- चन्द्रास्त: शाम 05:01
तिथि और नक्षत्र
आज पूरे दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी, जबकि दिन की शुरुआत ज्येष्ठा नक्षत्र से हुई है. शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र देर रात 10:51 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में मूल नक्षत्र रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
आज के शुभ-अशुभ योग
योग की बात करें तो दिन की शुरुआत शूल से हुई है, जो दोपहर 03:46 मिनट तक रहेगा. शूल योग के बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो आज देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो देर रात 10:51 मिनट तक रहने वाला है.
नवग्रहों की स्थिति
- शनि ग्रह: मीन राशि में पूरे दिन रहेंगे.
- गुरु ग्रह: मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे.
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में दिनभर रहने वाले हैं.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में दिन के अंत तक रहेंगे.
- सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: धनु राशि में पूरे दिन रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि और धनु राशि में संचार करेंगे.
- बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: वृश्चिक राशि में दिनभर रहेंगे.
19 दिसंबर 2025 का शुभ समय
19 दिसंबर 2025 का अशुभ समय
करण
आज प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजकर 8 मिनट तक चतुष्पद करण रहेगा. चतुष्पद करण के बाद नाग करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: 2026 के शुरू से पहले ये 3 राशियां होंगी मालामाल; बनेगी मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध की महायुति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines